14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Kitna Mehnga Hai Iceland!’ शाहरुख और काजोल के इस सुपरहिट गाने की शूटिंग पर खर्च हुए करोड़ों रुपये

Farah Khan: अपने नए व्लॉग में फिल्ममेकर फराह खान ने शाहरुख खान और काजोल स्टारर 'दिलवाले' के मशहूर गाने 'गेरुआ' की शूटिंग के बारे में बात की। इस गाने को आइसलैंड में फिल्माया गया था और ये गाना काफ़ी महंगा भी साबित हुआ।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 13, 2025

Farah Khan

फराह खान ने 'गेरुआ' को बताया करोड़ों का गाना। (फोटो सोर्स: IMDb)

Farah Khan: फिल्ममेकर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान आये दिन अपने व्लॉग में में बॉलीवुड और फिल्मों से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक व्लॉग में 'दिलवाले' फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग 'गेरुआ' की शूटिंग के बारे में बात की। शाहरुख खान और काजोल स्टारर ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म के गेरुआ सॉन्ग में काजोल और शाहरुख ने एक आइसलैंड पर शूटिंग की थी। और ये गाना फिल्म के लिए काफी महंगा भी साबित हुआ था।

फराह खान का व्लॉग (Farah Khan Vlog)

कहना गलत नहीं होगा कि फराह खान के व्लॉग्स भी उनकी फिल्मों की तरह ही पॉपुलर हैं। वो अपने व्लॉगस में सेलिब्रिटीज के साथ भी बात चीत करती हैं और अब तक कई सेलिब्रिटीज उनके वीडियो में नजर आ चुके हैं। फराह के हालिया व्लॉग में राइज एंड फॉल के होस्ट अशनीर ग्रोवर बतौर गेस्ट शामिल हुए। फराह अपने कुक दिलीप के साथ दिल्ली गई थीं, और वहां उन्होंने अशनीर के घर पर ही अपना व्लॉग शूट किया। बातचीत के दौरान ही फराह ने अपनी फिल्म 'दिलवाले' के ‘गेरुआ’ गाने की शूटिंग के बारे में बातचीत की।

शेयर किया गेरुआ की शूटिंग का एक्सपीरियंस

अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी ने फराह खान के साथ बातचीत के दौरान अपनी आइसलैंड ट्रिप का जिक्र किया। माधुरी ने बताया कि हम सोच रहे थे कि ट्रिप की फोटोज के लिए कौन-सा गाना सही रहेगा जिसको लगाया जाए। इस पर फराह ने तुरंत कहा कि वहां सिर्फ एक ही गाना शूट किया गया है और वो है 'गेरुआ'।

इसके आगे फराह ने कहती हैं, कितना महंगा है आइसलैंड! सबसे महंगी जगह। हमने वहां शूट किया था, सिर्फ दो लोग थे (शाहरुख और काजोल), मगर सिर्फ एक गाने का बजट था 7 करोड़ रुपये। इसके बाद उन्होंने कहा कि आइसलैंड सबसे महंगी जगह है।' इस पर अशनीर ग्रोवर और माधुरी दोनों ने हामी भरी।

गाने के बारे में फराह ने बताया

फराह ने आगे बताया कि 'गेरुआ' एक रोमांटिक गाना था, जिसमें शाहरुख खान और काजोल की केमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीता था। माइनस डिग्री टेम्प्रेचर वाले आइसलैंड में गाने की शूटिंग करना बिलकुल भी आसान नहीं था। इतनी ठंडी जगह पर शूटिंग करने में पूरी टीम को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शेयर किया गया BTS वीडियो (Gerua BTS Video)

आपको बता दें कि इस गाने की शूटिंग का BTS Video 'रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट' के यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया था। जिसमें रोहित शेट्टी, फराह खान, शाहरुख, काजोल और बाकी क्रू मेंबर्स को शूटिंग के दौरान आने वाली दिक्कतों को झेलते हुए दिखाया गया था। इंस्टाग्राम पर भी इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है।