बॉलीवुड

घर में कुछ ऐसी होती है खान भाइयों में लड़ाई, Salman Khan को खूब गालियां बकते हैं Arbaaz Khan

कुछ समय पहले सलमान खान ने बताया था कि वो और अरबाज खान कैसे आपस में लड़ते हैं। मुझमें और अरबाज में 1.5 साल का अंतर है। लेकिन हम दोनों के बीच गालियां भी चलती हैं। ज्यादातर गालियां अरबाज ही देता है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2021, 4:19 PM IST
When Salman Khan opens up on relationship with brother Arbaaz Khan
Salman Khan with Borothers

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को इंडस्ट्री का 'दबंग खान' भी कहा जाता है क्योंकि उनके सामने किसी की बोलने की हिम्मत नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि सलमान खान के घर में छोटे भाई उनके साथ कैसे पेश आते हैं। खान भाइयों में किस तरह से लड़ाई होती है। इस बारे में खुद सलमान और अरबाज खान ने खुलासा किया था।

दरअसल कुछ समय पहले सलमान खान एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) के चैट शो पिंच (Pinch) मैं नजर आए थे। यहां उन्होंने शो के होस्ट और अपने भाई अरबाज के साथ सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग के बारे में कई सारी बातें की थी।

इस दौरान सलमान खान ने बताया था कि अपने और अरबाज के बीच रिलेशन के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि वो और अरबाज खान कैसे आपस में लड़ते हैं। मुझमें और अरबाज में 1.5 साल का अंतर है। लेकिन हम दोनों के बीच गालियां भी चलती हैं। ज्यादातर गालियां अरबाज ही देता है।

अरबाज खान और सलमान खान भाई से ज्यादा दोस्त हैं, जिस कारण दोनों के बीच इस तरह बात हो जाती है। वरना इंडस्ट्री में किसी दूसरे अभिनेता में इतनी हिम्मत नहीं कि वो भाईजान को गाली दे पाए। अगर अरबाज खान के शो की बात करें तो इसमें वो सोशल मीडिया पर होने वाली सेलेब्स की ट्रोलिंग पर चर्चा करते थे और सेलेब्स के मजेदार रिएक्शन लेते थे। पिंच में कई सेलेब नजर और उन्होंने ट्रोलर्स के ट्वीट के मजेदार जवाब भी दिए।

अगर सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों रियालिटी शो बिग बॉस 15 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म अंतिम रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी फिल्म का ठीक रहा है। इसके अलावा वह टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की कुछ शूटिंग विदेश में की जा चुकी है। वहीं, सलमान की अपकमिंग फिल्म में ‘पठान’ शामिल है, जिसमें एक्टर कैमियो रोल में नज़र आएंगे।

Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई