बॉलीवुड

जब काजोल को शाहरुख खान की पत्नी समझते थे वरुण धवन, घर में गौरी को देख हो गए थे हैरान

वरुण धवन ने एक रिएलिटी शो के दौरान शाहरुख खान और काजोल के बारे में बात करते हुए बताय था कि, 'मैं एनवीए का चंदा लेने शाहरुख सर के घर गया। लेकिन वहां पर गौरी मैम ने दरवाजा खोला।
2 min read
When Varun Dhawan thought of Kajol as Shahrukh Khan's wife
Varun Dhawan, Kajol, Shahrukh Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल (Shahrukh Khan and Kajol) ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों को एक साथ देखकर फैंस को अच्छा लगता है। शाहरुख खान और काजोल की ऑनस्क्रीन रोमांस और ऑफस्क्रीन दोस्ती का हर कोई दीवाना है। दोनों केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद है।

लेकिन आज हम आपको जो बता रहे हैं उसे जानकर आपको शायद हैरानी न हो। दरअसल शाहरुख और कोजोल की केमिस्ट्री देखकर बॉलीवुड के एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) दोनों को पति-पत्नी समझने लगे थे, लेकिन जब सच पता चला तो हैरान रह गए थे। जी हां, इस बात का खुलासा खुद वरुण धवन ने किया था।

चंदा लेने शाहरुख सर के घर गया

वरुण धवन ने एक रिएलिटी शो के दौरान शाहरुख खान और काजोल के बारे में बात करते हुए बताय था कि, 'मैं एनवीए का चंदा लेने शाहरुख सर के घर गया। लेकिन वहां पर उनकी पत्नी गौरी मैम ने दरवाजा खोला। ये देखकर मैं हैरान रह गया और दो मिनट तक लगातार उन्हें देखता ही रहा था।

वरुण धवन ने आगे बताया था कि मैंने उस समय कुछ कहा नहीं और मैं चंदे के पैसे लेकर वहां से आ गया। लेकिन जब मैंने घर आकर मम्मी को बताया कि वहां काजोल मैम नहीं थीं तो, मेरी मम्मी ने कहा कि काजोल, शाहरुख की पत्नी नहीं हैं बल्कि गौरी हैं।

दोनों साथ में काफी कंफर्टेबल रहते हैं

काजोल और शाहरुख खान की केमिस्ट्री फिल्मों में खूब पसंद की जाती है। अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से जुड़े राज के बारे में काजोल ने राजीव मसंद के शो खुलासा किया था। काजोल ने बताया था कि हम दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल रहते हैं।

आपको बता दें कि काजोल और शाहरुख खान ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं।