शाहरुख खान ने सिर्फ 13 करोड़ में खरीदा में अपने सपनों का महल 'मन्नत', आज की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Published: Nov 02, 2021 09:42:59 am
शाहरुख का जन्मदिन हो या ईद दीवाली के मौके पर उनके घर 'मन्नत' के बाहर फैंस का तांता लगा रहता है। शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' मुंबई में एक लैंडमार्क है। जो मुंबई घूमने आने वालों की विजिटिंग लिस्ट में शामिल है।


Shah Rukh Khan
नई दिल्ली। Know About Shah Rukh Khan and Gauri Khan Home Mannat: 'मन्नत' नाम तो सुना ही होगा, जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंगले 'मन्नत' की। शाहरुख का जन्मदिन हो या ईद दीवाली के मौके पर उनके घर 'मन्नत' के बाहर फैंस का तांता लगा रहता है। शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' ((Shah Rukh Khan Bungalow Mannat) मुंबई में एक लैंडमार्क है। जो मुंबई घूमने आने वालों की विजिटिंग लिस्ट में शामिल है। लोग मुंबई आकर ये जरूर देखते हैं कि आखिर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कहां रहते हैं? और उनका घर 'मन्नत' बाहर से कैसा दिखता है।