बॉलीवुड

कौन है छाया वोरा? जिनका लोगों ने उड़ाया खूब मजाक, ‘ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में निभाई थी अहम भूमिका

Who is Chhaya Vora: दिग्गज अभिनेत्री छाया वोरा ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि मेरे 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में कई सीन भी काटे गए। मेरा जिस वजह से लोगों ने खूब मजाक बनाया। वहीं, उन्होंने बताया कि सेट पर आलिया का उनके साथ कैसा व्यवहार था।
3 min read
May 18, 2026
Who is Chhaya Vora faced widespread mockery despite playing a pivotal role in 'Gangubai Kathiawadi'
छाया वोरा और आलिया भट्ट (Photo Source- X)

Gangubai Kathiawadi Alia Bhatt mother: मनोरंजन जगत में कब किसकी किस्मत बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसी ही एक मिसाल हैं दिग्गज अभिनेत्री छाया वोरा। साल 1986 में गुजराती थिएटर से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाली छाया ने टीवी और नाटकों में करीब आठ साल काम करने के बाद घरेलू वजहों से एक्टिंग से पूरी तरह दूरी बना ली थी। लेकिन पूरे 13 साल के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में जो वापसी की, उसकी कहानी बेहद दिलचस्प है। 'मित्रों' फिल्म से दोबारा शुरुआत कर संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक का सफर तय करने वाली छाया वोरा जल्द ही अक्षय कुमार की मच-अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में दूल्हे की दादी के किरदार में नजर आने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी जिंदगी के उस सच से पर्दा हटाया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

फिल्म 'भूत बंगला' में काम करने का अनुभव (Gangubai Kathiawadi Alia Bhatt mother Chhaya Vora)

एक खास इंटरव्यू में छाया वोरा ने फिल्म 'भूत बंगला' के निर्देशक प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की। प्रियदर्शन के साथ काम करने के अनुभव पर उन्होंने कहा, "प्रियदर्शन सर बहुत सटीक हैं, उन्हें फिजूल की चीजें शूट करना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह सिर्फ वही सीन फिल्माते हैं जो स्क्रिप्ट में लिखे हों, इसलिए उनकी फिल्मों को ज्यादा एडिटिंग की जरूरत नहीं पड़ती।"

अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए छाया ने बताया, "शुरुआत में सेट पर ज्यादा बातचीत नहीं होती थी, लेकिन अक्षय हमेशा मुस्कुराकर सबका स्वागत करते थे। एक स्टार और प्रोड्यूसर होने के नाते वे सेट पर हर कलाकार को परिवार की तरह महसूस कराते थे। वे अक्सर सेट पर मस्ती-मजाक भी करते थे और अपने शॉट्स पूरे होने के बाद भी पूरी टीम के साथ वक्त बिताते थे।"

छाया ने बताया आलिया का कैसा था रवैया (Chhaya Vora interview)

'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट की मां का किरदार निभाने का किस्सा शेयर करते हुए छाया काफी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया, "मैंने कोविड-19 महामारी से ठीक पहले इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था। ऑडिशन बहुत अच्छा रहा, लेकिन फिर लॉकडाउन लग गया। दो साल बाद जब हालात सामान्य हुए, तो मुझे अचानक फिल्मसिटी से शूटिंग के लिए फोन आया। जब मैं सेट पर गई, तो संजय लीला भंसाली सर ने दूर से ही मेरा अभिवादन किया। बाद में उनके असिस्टेंट ने मुझे बताया कि सर को दो साल बाद भी मेरा ऑडिशन याद था और उन्होंने दोबारा शॉर्टलिस्ट किए गए चेहरों में से मेरा ही नाम चुना था।"

छाया ने कहा, "भंसाली सर ने जब मेरा और आलिया का परिचय कराया, तो आलिया रोज बेहद प्यार से आकर मुझे नमस्कार करती थीं। फिल्म के गाने 'झूमे रे गोरी' की शूटिंग के दौरान उन्हें कई रीटेक देने पड़े और बाद में उन्हें कोविड भी हो गया था, लेकिन उन्होंने चेहरे पर कभी थकान या चिड़चिड़ाहट जाहिर नहीं होने दी।"

जब फिल्म से कट गया सीन लोगों ने उड़ाया मजाक

छाया ने बताया कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनका अनुभव शानदार रहा, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें थोड़ा झटका लगा। फिल्म के फाइनल कट से उनके कुछ सीन्स और डायलॉग को हटा दिया गया था, जिसके बाद इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। छाया ने कहा, "लोगों ने मुझसे कहा कि मुझे फिल्म रिलीज होने से पहले इतनी बड़ी-बड़ी घोषणाएं नहीं करनी चाहिए थीं। लेकिन मुझे इन बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि भंसाली सर के साथ काम करने का अनुभव मेरे लिए किसी भी सीन से कहीं ज्यादा कीमती था।"

अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए छाया वोरा ने खुलासा किया कि वे जल्द ही एक बड़े बैनर की बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक नो-डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट (NDA) साइन किया है, इसलिए वे फिल्म के नाम का खुलासा नहीं कर सकतीं, लेकिन यह फिल्म इसी साल 2026 में रिलीज होने वाली है।

Updated on:
18 May 2026 07:53 am
Published on:
18 May 2026 07:53 am
Also Read
View All
Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग

Toxic Movie Review: सिर्फ एक्शन या मारधाड़ नहीं है ‘टॉक्सिक’, यश की कुछ अलग करने की कोशिश, कियारा ने भी चौंकाया