
Who is Niharika NM Raghav Juyal Rumored girlfriend: अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और रील्स (Reels) स्क्रॉल करना पसंद करते हैं, तो आपने एक नाम जरूर सुना होगा- निहारिका एनएम (Niharika NM)। लेकिन पिछले कुछ दिनों से निहारिका का नाम सिर्फ उनके फनी वीडियोज के लिए नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ को लेकर इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है। गॉसिप गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि निहारिका एनएम, बॉलीवुड के मशहूर डांसर, होस्ट और एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) को डेट कर रही हैं!
जब से राघव जुयाल की फिल्म 'किल' (Kill) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है, तब से फैंस उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में निहारिका के साथ उनके लिंक-अप की खबरों ने आग में घी का काम किया है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर निहारिका एनएम कौन हैं और इस कथित लव स्टोरी के पीछे का असली सच क्या है!
निहारिका एनएम भारत की सबसे लोकप्रिय और सफल डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। निहारिका अपने बेहद मजेदार, रिलेटेबल और मुख्य रूप से साउथ इंडियन लहजे (Accent) वाले कॉमेडी वीडियोज के लिए जानी जाती हैं। बेंगलुरु की रहने वाली निहारिका ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ कोलैबोरेशन (Collaborations) कर चुकी हैं।
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब निहारिका और राघव को कुछ मौकों पर एक साथ देखा गया। दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट्स पर मजेदार कमेंट्स देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि इनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ चल रहा है। इंटरनेट की जनता ने तो निहारिका को 'राघव की गर्लफ्रेंड' तक घोषित कर दिया।
राघव जुयाल और निहारिका एनएम ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं थी, जिसके बाद इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। गले मिलते हुए, मुस्कुराते हुए और कैप्शन में सिर्फ एक दिल और स्टार इमोजी के साथ, पोस्ट ने प्रशंसकों के मन में एक स्वाभाविक सवाल खड़ा कर दिए। क्या यह उनके रिश्ते का खुलासा है या उनकी आगामी फिल्म ' भाई तेरा स्टार है ' के लिए एक चतुर संकेत?
राघव जुयाल और निहारिका ने इन अफवाहों को हमेशा सिर्फ एक अच्छी दोस्ती का नाम दिया है। राघव पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उनका पूरा ध्यान फिलहाल अपने एक्टिंग करियर पर है और वह सिंगल हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री सिर्फ और सिर्फ एक बेहतरीन दोस्ती और प्रोफेशनल ट्यूनिंग है।