बॉलीवुड

साहिबा बाली कौन? जिनका जुड़ रहा अर्जुन कपूर संग नाम, IND- ENG मैच में दोनों की केमिस्ट्री ने उठाए सवाल

Who is Sahiba Bali?: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद पहली बार मिस्ट्री गर्ल साहिबा बाली के साथ देखा गया है। अर्जुन के साथ मैच का आनंद लेती नजर आ रही हैं। साहिबा बाली जोमैटे कंपनी के लिए भी काम कर चुकी हैं आइये जानते हैं कौन है ये जिसका जुड़ रहा अर्जुन कपूर संग नाम...
3 min read
Jul 20, 2026
Who is Sahiba Bali? spotted with arjun kapoor in india vs england match after malaika arora breakup
साहिबा बाली और अर्जुन कपूर (Photo Source- Instagram)

Who is Sahiba Bali: लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे रोमांचक वनडे मैच के दौरान जहां भारतीय टीम के प्रदर्शन ने फैंस का दिल जीता, वहीं स्टेडियम के स्टैंड्स में बैठी एक बॉलीवुड हस्ती ने क्रिकेट प्रेमियों और नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस मुकाबले को देखने के लिए साहिबा बाली संग स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं, जिसने एक बार फिर इस नए रिश्ते को लेकर अटकलों और डेटिंग की अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपने लंबे रिश्ते के टूटने के बाद यह पहला मौका है जब अर्जुन कपूर किसी दूसरी लड़की के साथ इस तरह पब्लिक प्लेस में नजर आए हैं। मैच के दौरान अर्जुन के ठीक बगल में बैठी यह खूबसूरत लड़की कोई और नहीं, बल्कि साहिबा बाली हैं। आइये जानते हैं आखिर कौन है ये?

अर्जुन कपूर के साथ नजर आई साहिबा बाली कौन?

साहिबा बाली (Sahiba Bali) एक जानी-मानी अभिनेत्री और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इनका जन्म 5 दिसंबर 1994 को एक कश्मीरी परिवार में हुआ था। साहिबा पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रही हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से अर्थशास्त्र (Economics) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए UK चली गईं। वहां उन्होंने मार्केटिंग की पढ़ाई पूरी की और दुनिया की मशहूर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक बिजनेस प्रोग्राम का भी हिस्सा रहीं है। उनके एकेडमिक बैकग्राउंड ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले कॉर्पोरेट सेक्टर में प्रोफेशनल करियर शुरू करने में मदद की। अब उन्हें अर्जुन कपूर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है।

ब्लू आउटफिट में साथ दिखे अर्जुन और साहिबा

साहिबा बाली और अर्जुन कपूर की वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दोनों स्टेडियम के वीआईपी स्टैंड में एक-दूसरे के बिल्कुल बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं। भारतीय टीम को चीयर करने के लिए दोनों ही नीले रंग के आउटफिट पहने दिखे। मैच के दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग और बातचीत देखने को भी मिली।

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह क्लिप सामने आई, फैंस और ट्रोलर्स ने मलाइका के बाद अर्जुन की जिंदगी में आई इस नई लड़की को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने तो अभी से दोनों के बीच डेटिंग की चर्चाएं शुरू कर दी हैं। हालांकि, इन बढ़ती अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर और साहिबा बाली में से किसी ने भी फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जोमैटो छोड़ ऐसे बनी साहिबा बाली एक्ट्रेस

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले साहिबा ने कॉर्पोरेट सेक्टर में एक प्रोफेशनल के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। वह मशहूर फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के साथ मार्केटिंग और ब्रांडिंग विभाग में जुड़ी हुई थीं, जहां उन्होंने कई सफल डिजिटल अभियान संभाले। बाद में उन्होंने एक्टिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का रुख किया।

अमर सिंह चमकीला में आ चुकी हैं नजर

साहिबा का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प तरीके से शुरू हुआ। जब वह लंदन में पढ़ाई कर रही थीं, तब फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली ने उन्हें एक ऑडिशन के लिए बुलाया था। साहिबा ने फिल्म 'लैला मजनूं' में मुख्य भूमिका (Lead Role) के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन वह मुख्य किरदार हासिल करने से चूक गईं, पर फिल्म में उन्हें एक बेहद अहम किरदार निभाने का मौका मिला, जिससे उनकी बॉलीवुड एंट्री हुई। इसके बाद वह नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' और फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में भी एक पत्रकार के रूप में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा 'FilterCopy' के डिजिटल वीडियो ने उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

बर्थडे विश से शुरू हुई थी चर्चा

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली का नाम पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले अर्जुन के जन्मदिन पर साहिबा ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक बेहद मजेदार तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था, जिसके जवाब में अर्जुन ने भी उन्हें हल्के-फुल्के अंदाज में रिप्लाई किया था। उस वक्त भी फैंस का ध्यान इस केमिस्ट्री पर गया था और अब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर दोनों की इस साथ मौजूदगी ने इन चर्चाओं को और पुख्ता कर दिया है। जब तक दोनों इस पर खुलकर बात नहीं करते, यह मामला महज सोशल मीडिया की अटकलों तक ही सीमित है।

Updated on:
20 Jul 2026 08:06 am
Published on:
20 Jul 2026 07:56 am