बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हिंदी सिनेमा में दिए गए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
कोरियोग्राफर सरोज खान अपने काम को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव रहा करती थीं। अगर खबरों की माने तो उन्होंने अपने करियर में कभी भी छुट्टी नहीं ली। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी 8 महीने की बेटी को दफनाने के बाद सीधे काम पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ ली थी। उन्होंने अपनी मेहनत और अपने काम के दम पर बड़ी पहचान हासिल की थी।
2000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफर कर चुकीं सरोज खान 3 जुलाई 2020 को दिल का दौरा पड़ने पर दुनिया को अलविदा कह दिया। सरोज खान ने बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री को अपने डांस मूव्स पर नचवाया है। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, ऐश्वर्या जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने उन्हें अपना डांस गुरू माना। 40 साल के करियर में सरोज खान ने तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता। प्रोफेशनल लाइफ में सरोज भले ही कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं हों लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी तकलीफों से भरी हुई रही।
सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी सद्धू सिंह के घर हुआ था। जन्म होने के बाद सरोज का परिवार विभाजन के बाद भारत आ गया था। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत तीन सील की उम्र में की थी। पहली बार वो 'नजराना' फिल्म में 'श्यामा' के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद 1950 के दशक में वो बैकग्राउंड डासंर का काम करती थी। 13 साल की उम्र में उनकी शादी पहले से शादीशुदा बी सोहनलाल से हो गई। बी सोहनलाल सरोज खान से तकरीबन 30 साल बड़े थे। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरे शादी हो गई थी।'
यह भी पढ़ें: क्यों हुई थी धर्मेंद्र और विनोद खन्ना की लड़ाई?
सरोज खान ने जब पहले बेटे को जन्म दिया तब उन्हें अपने पति की पहली शादी के बारे में पता चला। 1965 में उनकी दूसरे बच्चे का जन्म हुआ, जो 8 महीनों बाद ही गुजर गया। जब सोहनलाल ने सरोज के दोनों बच्चों को अपना नाम देने से इनकार किया तब दोनों की राहें अलग हो गईं। दोनों की शादी महज 4 साल ही चली।
उन्होंने अपने पती से डांस सिखा था, जिसके बाद वो खुद कोरियोग्राफर बनने की राह पर चल पड़ीं। पहले उन्होंने बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रुप में काम किया। मगर 1974 में आई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से वो स्वतंत्र कोरियोग्राफर बन गईं। सरोज ने 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की है। उन्हें 'द मदर ऑफ कोरियोग्राफर इन इंडिया' तमगा भी मिल चुका है।
यह भी पढ़ें: आखिर ऐश्वर्या राय बच्चन इमरान हाशमी से नफरत क्यों करती हैं
इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी की सरोज खान ने मुस्लिम धर्म को अपनाया था। मगर इसके पीछे कारण क्या है ये हम आपको बताने जा रहे हैं। एक पाकिस्तानी चैनल को दिए गए अपने इंटरव्यू के दौरान सरोज खान ने अपने जीवन से जुड़ी धर्म परिवर्तन की जानकारी देते हुए बताया कि शादी से पहले वो एक हिंदु लड़की थी। उनका पूरा नाम सरोज किशन चंद साधू सिंह नागपाल था। वो एक पंजाबी हिंदी परिवार से बिलोंग करती थीं। जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उस समय वो भारत आ गए थे और उसके बाद उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया था।
सरोज खान ने कहा कि उन्होंने जरूर शादी करने के बाद अपना धर्म बदला था, मगर उन्होंने इस बात का भी खंडन किया की उन्होंने अपने पति के वजह से नहीं अपनी मर्जी से ऐसा किया था। उन्होंने किसी के दबाव में आकर मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म से जुड़े बच्चों को तालीम करते हुए देखा और अपने धर्म के प्रति लगाव को देखते हुए उन्होंने इस्लाम को अपनाने का मन बनाया। सिर्फ इतना ही नहीं सरोज खान ने ये भी बताया था कि उन्हें अक्सर सपने आया करते थे जिसमें एक लड़की उन्हें अपनी मां बताती थी। वो उन्हें अक्सर मस्जिद के अंदर से पुकारा करती थी। ऐसी घटना उनके साथ बार-बार होती जिसके बाद उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाने का मन बना लिया और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने शाहिद कपूर के किस को बताया बकवास, एक्टर ने दिया करारा जवाब