Yashwant Sardeshpande Passed Away: इंडस्ट्री से एक बेहद बड़ी खबर आ रही है। फेमस थिएटर आर्टिस्ट यशवंत सरदेशपांडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत एक बड़ी क्षति है।
Yashwant Sardeshpande Dies: एक के बाद एक दुखद खबर ने इंडस्ट्री को चौंका दिया है। पहले आग से झुलसकर चाइल्ड आर्टिस्ट वीर शर्मा की मौत हो गई और अब फेमस एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट यशवंत सरदेशपांडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर को सुबह करीब 10 बजे दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर आई लोगों लोग हैरान रह गए और अपने फेवरेट आर्टिस्ट को श्रद्धांजलि देने लगे।
ये भी पढ़ें
यशवंत सरदेशपांडे के निधन की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, "हमें यह जानकर बहुत दुख हुआ कि हमारे हुबली निवासी यशवंत सरदेशपांडे का निधन हो गया। वह मशहूर कन्नड़ रंगमंच अभिनेता और एक बेहद लोकप्रिय नाटककार थे। उन्होंने राज्य भर में कई नाटकों में अभिनय किया और निर्देशन किया। उनके नाटक 'ऑल द बेस्ट' को बहुत कामयाबी मिली थी। उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में भी अभिनय किया था।"
यशवंत ने न केवल कर्नाटक में, बल्कि देश-विदेश में भी कई नाटकों का निर्देशन और उनमें अभिनय किया था। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था। फिल्म 'रामा शमा भामा' में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था।
यशवंत ने अपनी मौत से एक दिन पहले ही, 22 सितंबर को, लिंगराज नगर में दशहरा कार्यक्रम का बड़े उत्साह के साथ उद्घाटन किया था। उन्होंने इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इस खुशी के ठीक बाद उनके निधन की खबर आना, सबके लिए एक बड़ा सदमा है।