बॉलीवुड

Shaheer Sheikh ने ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ सीरियल बंद होने पर कहा- सभी अच्छी चीजें खत्‍म होती ही हैं

'ये रिश्ते हैं प्यार के' पिछले साल मार्च में ऑन एयर हुआ था। लेकिन अब इस शो की कास्ट इसके आखिरी एपिसोड की शूटिंग कर चुकी है।
2 min read
shaheer_sheikh.jpg
Shaheer Sheikh

नई दिल्ली: Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke Off Air: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। खबरों के मुताबिक, इस शो को 'साथ निभाना साथिया 2' रिप्‍लेस करेगा। 'रसोड़े में कौन था' वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर से 'साथ निभाना साथिया 2' की वापसी हो रही है।

वहीं, 'ये रिश्ते हैं प्यार के' पिछले साल मार्च में ऑन एयर हुआ था। लेकिन अब इस शो की कास्ट इसके आखिरी एपिसोड की शूटिंग कर चुकी है। टेलीचक्‍कर ने सूत्र के हवाले से बताया कि, सोमवार से शुक्रवार तक 9 बजे प्रसारित होने वाले शो को एक अलग स्लॉट में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि हो सकता है इसी वजह से अब यह शो ऑफ एयर हो रहा है। क्योंकि टाइम स्लॉट बदल जाने के बाद लोगों का इंटरेस्ट इस शो से खत्म हो सकता है।

शो के बारे में शहीर शेख ने स्‍पॉटब्‍वॉय से बातचीत में कहा, 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में अब तक मेरा एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। लेकिन कहते हैं ना कि सभी अच्छी चीजों को एक न एक दिन खत्म होना ही है। मेरे लिए हर दिन एक इमोशनल रोलर-कोस्टर की सवारी की तरह है। मैं अपने किरदार अबीर के बेहद ही करीब था। टीम के बारे में शहीर ने कहा कि वो उनके साथ आउटिंग को मिस करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ऑडियंस को प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा।'

शहीर के अलावा शो में मीनाक्षी रुपल का रोल प्ले करने वालीं रुपट पटेल ने कहा कि हर शो मुझे प्यारा है। 'ये रिश्ते हैं प्‍यार के' भी मेरे दिल के करीब है। मैं मीनाक्षी राजवंश की भूमिका निभाने का अवसर देने के लिए निर्माता राजन शाही सर की शुक्रगुजार हूं। मेरे को-स्टार्स को धन्यवाद। कैमरे के सामने, कैमरे के पीछे और दर्शकों के लिए हर किसी के लिए, यादों के लिए धन्यवाद।' 'ये रिश्ते हैं प्‍यार के' शो के बाद अब रुपल पटेल 'साथ निभाना साथिया 2' में नजर आएंगी। इसके पहले सीजन में कोकिलाबेन के किरदार से रुपल पटेल को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

Published on:
12 Oct 2020 01:24 pm
Also Read
View All
‘अब रोने वाली कोई बात नहीं’, प्रदर्शनकारियों की पिटाई पर कंगना रनौत का नया बयान, हिन्दू युवा महिलाओं पर भी दिया विवादित बयान

रणवीर सिंह के साथ महिला ने किया फ्लर्ट तो एक्टर ने दिया ये रिएक्शन, बोले- मैं 2 बच्चों का बाप बनने वाला हूं

असम में पिछले 10 दिनों से तबाही; बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान! बनाई ये योजना

“पति की ताकत से डरती थी”, रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी का पोस्ट वायरल, फैंस बोले आप स्ट्रॉन्ग हो, हम आपके साथ हैं

1998 ब्लैकबक केस पर बनी ‘काला हिरण’ को मिला कोर्ट से बड़ा झटका, जानिए क्या है फिल्म और सलमान खान से जुड़ा विवाद