बॉलीवुड

कभी बादशाह के साथ गाली गलौज तो कभी पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग फ्लर्ट, हनी सिंह के 5 विवादों ने की सारी हदें पार

Honey Singh Controversies: रैपर हनी सिंह के विवादित बयानों को लेकर अब तक कई बार सोशल मीडिया पर विवाद हो चुका है। दिल्ली कॉन्सर्ट में विवादित बोल के बाद हुआ बवाल कोई नई बात नहीं है। चलिए जानते हैं इससे पहले कब-कब हनी सिंह आलोचना का शिकार हुए हैं।
2 min read
Jan 16, 2026
yo yo honey singh controversial statements timeline delhi concert viral video badshah verbal fight
हनी सिंह के 5 विवादित बयान

Honey Singh Controversies: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक रैप से पहचान बनाने वाले यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि उनका विवादित बयान है। दिल्ली में एक लाइव कॉन्सेप्ट के दौरान कही गई टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब हनी सिंह अपने बयानों या हरकतों को लेकर विवादों में घिरे हों। उनके करियर की चमक के साथ-साथ विवादों की परछाईं भी लगातार चलती रही है। आइए नजर डालते हैं हनी सिंह के उन 5 बड़े विवादों पर, जिन्होंने उनकी छवि को बार-बार कटघरे में खड़ा किया। सबसे पहले जानते हैं कि उन्होंने हाल ही में ऐसा क्या कहा जिसपर विवाद खड़ा हो गया है।

दिल्ली की ठंड वाला बयान (Honey Singh Controversial Statement in Delhi Concert)

हाल ही में दिल्ली में हुए एक लाइव इवेंट के दौरान हनी सिंह ने ठंड को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने अशोभनीय और गैर-जिम्मेदाराना बताया। दरअसल उन्होंने कहा दिया कि दिल्ली की ठंड में कार में शारीरिक संबंध बनाने में मजा आता है। मंच से कही गई इन बातों का वीडियो वायरल होते ही आलोचनाओं की बाढ़ आ गई। लाखों युवा फॉलोअर्स वाले सिंगर पर यह आरोप लगा कि वह सार्वजनिक मंच से गलत व्यवहार को सामान्य बना रहे हैं। इस बयान के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और कई लोगों ने आयोजकों पर भी सवाल उठाए।

लाइव शो में आपत्तिजनक टिप्पणी (Honey Singh Controversial Statement)

इससे पहले साल 2013 में हनी सिंह एक बड़े विवाद में फंस गए थे, जब एक लाइव शो के दौरान उनके मुंह से यौन शोषण को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी निकल गई। वीडियो वायरल हुआ और उन पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगे। मामला पुलिस तक पहुंचा, सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किए और हनी सिंह को सार्वजनिक तौर पर सफाई देनी पड़ी। इस विवाद को उनके करियर का सबसे बड़ा झटका माना गया।

गुलजार के गानों पर टिप्पणी (Honey Singh on Gulzar Songs)

2024 में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने दिग्गज गीतकार गुलजार के कुछ मशहूर गानों को महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच से जोड़ दिया। उनका तर्क था कि अगर उनके गानों पर सवाल उठते हैं तो पुराने लोकप्रिय गीत भी जांच के दायरे में आने चाहिए। इस बयान के बाद साहित्य और सिनेमा जगत में बहस छिड़ गई। कई लोगों ने इसे एक महान गीतकार पर अनावश्यक हमला बताया।