2015 सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान' में शाहिदा की भूमिका निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा को इस वर्ष प्रतिष्ठित भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार मिला है।
'बजरंगी भाईजान' फिल्म में अपनी क्यूटनेस से हर्षाली मल्होत्रा ने सभी का दिल जीत लिया था। वैसे तो हर्षाली फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
उन्होंने आज ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। हाल ही में हर्षाली को भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान की एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में वह महाराष्ट्र के गवर्नर श्री भगत सिंह किशोरी से अवार्ड ले रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह अवॉर्ड सलमान खान, कबीर खान और मुकेश छाबड़ा अंकल और पूरी बजरंगी भाईजान टीम के लिए, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया मैं उन्हे यह पुरस्का समर्पित करती हुं... श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) से भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार...
यह भी पढ़े - ऋतिक रोशन को मिले शादी के 30 हजार प्रपोजल! इस वजह से पेरेंट्स ने की खूब पिटाई
यह अवार्ड सेरेमनी मुंबई में राजभवन में हुईं। सेरेमनी में हर्षाली ट्रेडिशनल लुक में पहुंची। इस कार्यक्रम के लिए, हर्षाली ने एक शानदार सफेद और गुलाबी रंग के लहंगा पहना हुआ था। 'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली ने शाहिदा की भूमिका निभाई, जिसे 'मुन्नी' के नाम से भी जाना जाता है। इस फिल्म में वो एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की बनी थी, जो भारत में खो जाती है और एक भारतीय पवन कुमार चतुर्वेदी की मदद से अपने वतन वापस जाती है। एक गूंगी लड़की के रूप में उनके प्रदर्शन की समीक्षकों द्वारा प्रशंसा की गई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण नामांकन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला, जिससे वह श्रेणी में नामांकित होने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बन गईं।
हर्षाली की ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें इस सम्मान के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। 'बजरंगी भाईजान' हर्षाली मल्होत्रा की पहली फिल्म थी। हालांकि, वो इससे पहले कई एड में नज़र आ चुकी थीं, लेकिन बड़े पर्दे पर वो पहली बार इसी फिल्म में दिखाई दीं।
यह भी पढ़े - Bigg Boss 15: 2 हफ्तों के लिए एक्सटेंड हुआ शो, खबर सुन खुशी से झूम उठे घरवाले