scriptऋतिक रोशन को मिले शादी के 30 हजार प्रपोजल! इस वजह से पेरेंट्स ने की खूब पिटाई | Hrithik Roshan received 30 thousand marriage proposals and parents use | Patrika News

ऋतिक रोशन को मिले शादी के 30 हजार प्रपोजल! इस वजह से पेरेंट्स ने की खूब पिटाई

Published: Jan 10, 2022 04:52:19 pm

Submitted by:

Archana Keshri

बॉलीवुड के ‘मोस्ट हैंडसम मैन इन द वर्ल्ड’ का खिताब पा चुके और बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 48 की उम्र पार करन के बाद भी उनकी फीमेल फॉलोविंग बहुत ज्यादा है।

ऋतिक रोशन को मिले शादी के 30 हजार प्रपोजल! इस वजह से पेरेंट्स ने की खूब पिटाई

ऋतिक रोशन को मिले शादी के 30 हजार प्रपोजल! इस वजह से पेरेंट्स ने की खूब पिटाई

एक्टर ऋतिक रोशन अपने ऐक्टिंग और डांस से हर किसी को अपना दिवाना बना चुके हैं। लुक्स, शानदार हाइट और उनके सिक्स पैक ऐब्स वाली बॉडी के क्या ही कहने… मगर जब वो पहली बार जब स्क्रीन पर आए तो कमाल ही हो गया था। उनको देखते ही लोग फैन बन गए, उनकी पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई थी।
ऋतिक रोशन की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी तब लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं। इतनी ज्यादा दीवानी कि उन्हें शादी के लिए 30 हजार प्रपोजल मिले थे। उन्होंने खुद यह बात टीवी के लोकप्रिय शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में बताई। उन्होंने बताया कि साल 2000 में सिनेमाघरों में ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज होने के बाद उन्हें 30 हजार से अधिक शादी का प्रस्ताव मिला था। इन सबके अलावा आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ने अलग-अलग अवॉर्ड्स में 90 अवॉर्ड अपने नाम किए थे, जो कि अपने आपमें एक रिकॉर्ड है।
आपको बता दें, ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ 2000 में 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। वहीं इसके तुरंत बाद साल 2000 में ही उन्होंने 20 दिसंबर को सुजैन से शादी कर ली थी। जब ऋतिक ने शादी की तो करोड़ों लड़कियों के दिल टूटे। जब ऋतिक ने शादी की तब उनके पास बहुत सारे खत आए और सबने एक ही बात लिखी कि शादी से उनका दिल टूट गया। हालांकि शादी के बाद ऋतिक के लिए लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई। बताया जाता है कि सुजैन, ऋतिक की गर्लफ्रेंड तब से थीं जब ऋतिक हीरो नहीं बने थे। हालांकि शादी के 13 साल बाद ऋतिक और सुजैन का रिश्ता 2014 में टूट गया था।
इसके अलावा आपको एक और मजेदार किस्सा सुनाते हैं, ‘द कपिल शर्मा शो’ में जब कपिल ने ऋतिक से सवाल किया कि क्या अमीरों के बच्चे भी शरारती होते हैं और क्या उनकी पिटाई की जाती है? इस सवाल के जवाब में ऋतिक ने अपना एक किस्सा सुनाया, उन्होंने कहा- “पता नहीं एक दिन मेरे अंदर भूत कैसे आ गया। मेरी छत पर कुछ खाली बोतलें पड़ी थीं। मैं बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर रहता था। आगे बात करते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि, मैंने पहले बोतलें देखीं फिर नीचे देखा, फिर सोचने लगा कि ये बोतलें नीचे कैसे गिरेंगी? कैसा लगेगा? यह जानना बहुत जरूरी है। फिर एक बोतल गिरा दी, वह नीचे गिर गई और बहुत मजा आया। मुझे इसमें इतना मज़ा आया कि मैं खाली बोतलों की ट्रे ग्रिल पर साथ ले आया। ऋतिक ने किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक के बाद एक मैं सारी बोतलें नीचे फेंकने लगा। मैं इतना नहीं समझ पा रहा था कि अगर किसी को चोट लग जाए तो क्या होगा। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। उसके बाद मेरे पापा आए। उसके बाद क्या हुआ मैं नहीं बता सकता।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन कई मूवीज में दिखाई देने वाले हैं। आज ही उनकी एक फिल्म विक्रम वेधा से उनका का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म 30 सितंबर 2022 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा वो ‘फाइटर’, ‘वॉर 2’, ‘कृष 4’, और ‘सतरंगी’ जैसी में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े – सलमान खान या ऋतिक रोशन! आखिर किसकी गर्लफ्रेंड हैं सामंथा लॉकवुड
यह भी पढ़े – ऋतिक रोशन ने सरेआम की थी ऐश्वर्या राय की बेइज्जती, एक्ट्रेस को लेकर कह दी थी ऐसी बात
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो