बदायूं

Ram Mandir Ayodhya : राम मंदिर निर्माण के लिए अदालत का फैसला होगा मान्य: स्वामी प्रसाद मौर्य

राम मंदिर निर्माण : स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीश्री रविशंकर देश के जाने माने संत हैं वो अपने स्तर से क्या कार्य कर रहे हैं वो उनकी निजी सोच है।

2 min read
Nov 16, 2017
UP Cabinet Minister

बदायूं। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने UP Nikay Chunav के लिए जिले में ताबड़तोड़ छह जनसभाएं कीं। सबसे पहले बिसौली में सरिता वार्ष्णेय, सहसवान से अनुज माहेश्वरी, बिल्सी से अनुज वार्ष्णेय, उझानी संकर गुप्ता, बदायूं शहर से दीपमाला गोयल के लिए वोट मांगे। इस दौरान Swami Prasad Maurya ने एक तरफ समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा साथ ही राम मंदिर पर भी बयान दिया।

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। अब जब वो सरकार में नहीं हैं तो विकास की बात कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विकास के मु्द्दे पर 2014 में केंद्र में सरकार बनाई, 2017 में प्रदेश में सरकार बनाई और अब विकास के मुद्दे पर ही निकाय चुनाव में जीत मिलेगी। अखिलेश बेवजह सरकार की आलोचना कर विपक्ष का धर्म निर्वाह कर रहे हैं।

न्यायालय का फैसला ही अंतिम

श्रीश्री रविशंकर द्वारा Ram Mandir Nirman के लिए किए जा रहे प्रयास पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीश्री रविशंकर देश के जाने माने संत हैं वो अपने स्तर से क्या कार्य कर रहे हैं वो उनकी निजी सोच और विचार हैं, जहां तक राम मंदिर की बात है तो यह मामला कोर्ट में है इसलिए जब तक न्यायालय अंतिम रूप से कोई निर्णय नहीं देता है तब तक सरकार न्यायपालिका से ऊपर जाकर कोई काम करने वाली नहीं है। राम मंदिर निर्माण के लिए अदलात का फैसला अंतिम होगा।

Updated on:
16 Nov 2017 01:05 pm
Published on:
16 Nov 2017 09:28 am