बुलंदशहर

जहरीली शराब कांड: गुस्से में सीएम कई अफसरों पर गिरी गाज

बुलंदशहर जहरीली शराब कांड काे लेकर गुस्से में सीएम सिपाही से लेकर संयुक्त आबकारी आयुक्त तक गिरी गाज

2 min read
घटना के बाद रुदन करते परिजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बुलंदशहर. जहरीली शराब से बुलंदशहर में शुक्रवार रात तक पांच लाेगाें की माैत हाे गई। करीब 19 लाेगाें का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) ने पूरे मामले की जांच रिपाेर्ट तलब करने के साथ ही लापरवाह अफसराें के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।

सीएम (Yogi Adityanath ) के आदेशों के बाद संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेशमणि त्रिपाठी और उप आबकारी आयुक्त सुरेश चंद्र पटेल काे हटा दिया गया। दाेनाें अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई। इनसे पहले ही जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार भी हटा दिए गए थे जबकि आबकारी निरीक्षक समेत प्रधान आबकारी सिपाही काे निलंबित कर दिया था।

प्राथमिक लापरवाही सामने आने पर आबकारी निरीक्षक प्रभात वर्धन, प्रधान आबकारी सिपाही राम बाबू, आबकारी सिपाही श्रीकांत और सलीम अहमद काे सस्पेंड कर दिया गया है। इनके खिलाफ भी जांच बैठा दी गई है। पुलिस ने इस जहरीली शराब कांड के मुख्य आराेपी कुलदीप काे गिरफ्तार कर लिया है।

जिस थाना क्षेत्र में यह कांड हुआ उस थाने के इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी पुलिस चाैकी प्रभारी अनोखे पुरी और बीट सिपाही विपिन व वीरपाल काे निलंबित कर दिया था। इस तरह शुक्रवार शाम तक इस मामले में मुख्य आराेपी की गिरफ्तारी के साथ कई सिपाही से लेकर कई अफसरों पर गाज गिरी है। आशंका जताई जा रही है कि अभी और भी अफसरों पर गाज गिर सकती है।

Updated on:
08 Jan 2021 08:08 pm
Published on:
08 Jan 2021 07:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर