बुलंदशहर

UP में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में संप्रदाय विशेष के 12 लोगों के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्रवाई

बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को बेरहमी से पीटा

2 min read
Oct 26, 2018
UP में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में संप्रदाय विशेष के 12 लोगों के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्रवाई

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश सरकार महिला और छात्राओं को सुरक्षा देने के लाख दावे करती हो, लेकिन योगी सरकार सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बुलंदशहर के स्याना का है। जहां एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने के विरोध की शिकायत करने पर छात्रा के पिता व उसके साथी के साथ दूसरे संप्रदाय के 12 लोगों ने लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट कर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी शुरू कर दी है।

बुलंदशहर की स्याना कोतवाली में बुधवार की देर रात्रि नगर के मौहल्ला पट्टी डहर निवासी ने एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी नगर के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि मौहल्ले के ही दो लड़के जीशान व साजिद बेटी के साथ स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते थे। इसकी शिकायत लेकर वह अपने एक साथी के साथ आरोपी के घर गया था। इसको लेकर आरोपी के पिता और आरोपियों ने उल्टा हमारे साथ ही गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 12 आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
26 Oct 2018 09:55 am
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद