बूंदी

Bundi: लबान ट्रक हादसे में 17 साल की लक्ष्मी ने भी तोडा दम, उपचार के दौरान हुई मौत, छोटे भाई के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई

17 year Girl Died In Laban Accident: बूंदी जिले के लबान क्षेत्र में रविवार को हुए ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय लक्ष्मी केवट ने बुधवार को इलाज के दौरान कोटा अस्पताल में दम तोड़ दिया।

2 min read
Jan 08, 2026

Truck Overturned On Pilgrims: लबान क्षेत्र में रविवार को बेकाबू ट्रक के पलटने से चपेट में आए एक दर्जन पैदल यात्रियों में बुधवार को मौत का आंकड़ा बढ़ कर चार हो गया है। ट्रक हादसे में गंभीर घायल गुहाटा निवासी 17 वर्षीय युवती लक्ष्मी केवट ने बुधवार को सुबह कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवती मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही हर कोई स्तंभ रह गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें

बूंदी में चौथ माता दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर पलटा ट्रक, 3 लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

हादसा लील गया दो जिंदगी

हादसे में गांव के युवक सांवरा केवट की मौत उसी दिन हो गई थी। अभी लोग उसकी शोक से उभरे भी नहीं थे कि दो दिन बाद ही हादसे में गंभीर घायल लक्ष्मी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और जिंदगी की जंग हार गई, जिससे गांव में कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले।

मां और चाची के साथ जत्थे में गई थी

वार्ड पंच रिंकू मीणा ने बताया कि लक्ष्मी हर साल पैदल बरवाड़ा चौथ माता के दर्शन के लिए जाती थी और इस वर्ष भी अपनी मां और चाची के साथ उत्साह पूर्वक गांव के पैदल यात्रियों के जत्थे के साथ गई थी, लेकिन गांव से मेगा हाइवे पर आते ही हादसे की शिकार हो गई।

मृतक लक्ष्मी की फाइल फोटो: पत्रिका

भाई हो गया अकेला

लक्ष्मी ने घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी और अपने छोटे भाई को पढ़ लिख कर काबिल बनते हुए देखना चाहती थी, लेकिन अब भाई का साथ बहन से छूट गया है।

ये भी पढ़ें

Bundi: ‘अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश…’, 1 साल के बेटे को गोद में लेकर रोती रही पत्नी, हादसे ने छीन लिया 3 बच्चों के सिर से पिता का साया

Updated on:
08 Jan 2026 08:51 am
Published on:
08 Jan 2026 08:45 am
Also Read
View All

अगली खबर