बूंदी

Bundi Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live: बूंदी में प्रधान चुनाव में बड़ा खेला, BJP सदस्य ने कांग्रेस से भरा नामांकन, पुलिस से उलझे अशोक चांदना

Bundi Panchayat Samiti Pradhan: बूंदी की आठ पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान चुनाव हो रहे हैं। पांच समितियों में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि केशोरायपाटन, लाखेरी और नैनवां में राजनीतिक जोड़तोड़ पर निगाहें टिकी हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 11:36 AM IST
Bundi Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live
आवेदन जमा करने के लिए पंचायत समिति पहुंचे प्रत्याशी (पत्रिका फोटो)

Bundi Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत बूंदी जिले की आठ पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले की पांच पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि तीन पंचायत समितियों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। इन तीनों पंचायत समितियों में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सदस्यों की भूमिका अहम रहेगी। बूंदी जिले की आठ पंचायत समितियों के 142 वार्डों में कांग्रेस ने 76, भाजपा ने 39 और बसपा ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, चार निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आए हैं।

Bundi Panchayat Samiti Pradhan Election 2026: बूंदी जिले की नैनवां पंचायत समिति में शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव के बीच बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। भाजपा के पंचायत समिति सदस्य राजाराम मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वे हिंडोली विधायक अशोक चांदना के साथ पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे।

पुलिस से हुई चांदना की तीखी बहस

इस दौरान पुलिस ने विधायक अशोक चांदना की गाड़ी को पंचायत समिति कार्यालय तक जाने से रोक दिया। इस पर चांदना की सीआई सहदेव मीणा के साथ तीखी बहस हो गई। मौके पर माहौल गरमा गया। बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद विधायक की गाड़ी को आगे जाने दिया गया।

प्रधान चुनाव के बदले सियासी समीकरण

इसके बाद राजाराम मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। भाजपा सदस्य के कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में उतरने से नैनवां पंचायत समिति में सियासी समीकरण बदल गए हैं। अब सभी की निगाहें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

Bundi Panchayat Samiti Pradhan Election 2026: बूंदी जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस, भाजपा और बसपा के प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं। चुनाव को लेकर पंचायत समिति मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Bundi Panchayat Samiti: बूंदी पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी जगरूप सिंह रंधावा ने सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर नामांकन दाखिल किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी उदयलाल गुर्जर सुबह 10:45 बजे भाजपा के जिला प्रभारी के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।


Khatkar Panchayat Samiti: खटकड़ पंचायत समिति में भारत निर्माण अटल सेवा केंद्र पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस से रामसिया मीणा और ललिता मीणा ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।





Keshoraipatan Panchayat Samiti: केशवरायपाटन पंचायत समिति में बसपा प्रत्याशी मीना मेघवाल ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं, हेमंत कुमारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है।





Lakheri Panchayat Samiti:लाखेरी पंचायत समिति में एसडीएम जवाहरलाल जैन ने पांच सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रधान पद के लिए बसपा से गोविंद मीणा और कांग्रेस से बबली मीणा ने नामांकन दाखिल किया। बबली मीणा ने सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर नामांकन भरा।





Hindoli Panchayat Samiti: हिंडोली पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी लीला तेली ने नामांकन पत्र दाखिल किया।





Nainwa Panchayat Samiti: नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए चार नामांकन दाखिल हुए हैं। कांग्रेस से राजाराम मीणा और सांवरालाल, भाजपा से नेहा शर्मा तथा बसपा से हरिराम मीणा ने नामांकन भरा है। इसी बीच विधायक अशोक चांदना और सीआई सहदेव मीणा के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।





Talera Panchayat Samiti: तालेड़ा पंचायत समिति में वार्ड नंबर 4 से निर्वाचित भाजपा सदस्य ममता गुर्जर ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।


बूंदी की पंचायत समितियों में बहुमत का गणित

पंचायत समितिकुल सीटेंकांग्रेसBJPBSPनिर्दलीयबहुमत
बूंदी1595108
दबलाना17115019
हिंडोली17104309
केशोरायपाटन1543718
खटकड़1593218
लाखेरी1563608
नैनवां231084112
तालेड़ा251780013
कुल1427639234—

बूंदी के सभी प्रधानों की लिस्ट 2026

पंचायत समितिनिर्वाचित प्रधानपार्टी
बूंदी——
दबलाना——
हिंडोली——
केशोरायपाटन——
खटकड़——
लाखेरी——
नैनवां——
तालेड़ा——