बूंदी

आर्गेनिक कलर्स के साथ होगा होली सेलिब्रेशन, गन पिचकारी से होगी रंगो की बौछार…

कई फ्रूट्स कलर के प्राकृतिक रंगो से होली का मजा दोगुना होगा।

2 min read
Feb 18, 2018
#khulkarlhelohoHoli: fun with natural colors Fruits color In the marke

बूंदी. होली पर्व की आहट के साथ मार्केट भी होली के रंग में रंगने को
तैयार है। रंगों के बिना होली का मजा अधूरा होता है लेकिन ये रंग आपके
जीवन को बदरंग न कर दें। एेसे में इस बार शहर के व्यापारी हर्बल गुलाल को
ज्यादा महत्व दे रहे हैं। जी हां, इस होली में आपके मन पसंद फ्रूट्स कलर
मार्केट में छाएंगे, जिनमें ऑरेंज, बनाना, एप्पल व कई फ्रूट्स कलर के
प्राकृतिक रंगो से होली का मजा दोगुना होगा।

इस बार शहरवासियों का रुख पक्के रंगों के बजाय आर्गेनिक हर्बल कलर और प्योर गुलाल की ओर ज्यादा है। यही कारण है कि इस बार लोगों की डिमंाड पर मार्केट में भी हर्बल खुशबूदार कलरफुल गुलाल ज्यादा आए हैं।

मैजिक कलर्स और फेस वॉश

मार्केट में एेसे लोगों के लिए भी प्रोडक्ट्स हैं, जो होली में कलर को
लेकर कॉन्शस रहते हैं। बाजार में १० डिफरेंट शेड्स में एेसे मैजिक कलर्स
अवेलेबल हैं जो लगने के दो मिनट बाद गायब हो जाते हैं। जिन लोगों को कलर
उतारने में प्रॉब्लम आती है। उनके लिए मार्केट में फेश वॉश भी है जो
खुशबूदार है। दुकान संचालक राजेश शेरगडिय़ा बताते हैं कि इस बार होली पर
डिफरेंट पिचकारियों के साथ कई कलर्स आए हैं। खासतौर पर लोगों में हर्बल
गुलाल व एेसे कलर्स की डिमांड है जिनका साइड इफेक्ट ना हो।

डिजाइनर पिचकारियों से निकलेंगे रंग

छाता खुलते ही होगी पानी की बौछार तो मोटू-पतलू की जोड़ी होली पर भी
मचाएगी धमाल। मोदी की जादू भरी पिचकारी करेगी रंगों की बौछार। जी हां इस
बार होली पर कई तरह की पिचकारियां बाजार में आई हैं। जो रंगों के इस पर्व
पर अपना कमाल दिखाएंगी। बच्चों की फेवरिट कार्टून भीम और डॉरेमोन टैंक और मोबाइल फोन भी पिचकारी में देखे जाएंगे।

रंगों के अलावा बाजार में बच्चों के एंटरटेनमेंट को दोगुना करने तरह-तरह
की पिचकारियां उपलब्ध है, वहीं कैप मास्क सीटी, भोपू भी आकर्षण का
केन्द्र हैं। मार्केट में फ्लूट हैमर और गन शेप वाली पिचकारियां हैं वहीं रंग बिरंगी पिचकारियां भी मौजूद हैं। बॉटल शेप पिचकारी खासतौर पर बच्चों को लुभा रही हैं। इससे बच्चे दस कलर्स का यूज कर सकते हैं। सात फ़ीट की पिचकारी के अलावा दस लीटर रंग वाली पिचकारी तो कार्टून पिचकारी
खास है।

बाजार में सदाबहार कार्टून वाली पिचकारी भी बच्चों की पहली पसंद बनी हैं। छोटे बच्चों को डोरे मोन, ऑगी के साथ छोटा भीम की पिचकारी ही चाहिए। इसमें टैंक, बटर फ्लाई, हेलीकॉप्टर, बैट मेन, सुपर मेन, गन, सुई जैसे कई पिचकारियां मार्केट में हैं, जो बच्चों को खासतौर पर लुभा रही है। सबसे ज्यादा मांग डोरेमोन, स्पाइडर मेन,वीडियो गेम्स की बंदुक पिचकारियों के बड़े-बड़े पाइप लेकर आया है। इस बार होली मार्केट्स में काफी रोचक मास्क नजर आ रहे हैं। इन में एंग्रीबर्ड मास्क, मंकी, टाइगर, कार्टून मास्क काफी लोकप्रिय हैं।

Published on:
18 Feb 2018 07:22 pm