बूंदी

पहले तले पकौडे, कहा रोजगार नही तो सरकार को तल देगें- पीएम के स्टेटमेंट से भडक़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, किया विरोध- प्रदर्शन

प्रधानमंत्री के पकौड़े वाले बयान ने गहमागहमी मचा दी है। अनूठे विरोध का असर बूंदी में भी नजर आया
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2018, 6:46 PM IST
pm narendra modi statement on pakoda

बूंदी. प्रधानमंत्री के पकौड़े वाले बयान ने गहमागहमी मचा दी है। देशभर में किए जा रहे इस अनूठे विरोध का असर शनिवार को बूंदी में भी नजर आया। प्रधानमंत्री के पकौड़े वाले बयान को युवाओं का अपमान बताते हुए राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकताओं ने अहिंसा सर्किल चौराहे पर पकौड़े तले। चौराहे पर यह नजारा देख लोग एकबारगी हैरान रह गए। देखते ही देखते लोगो का जमावड़ा लग गया। और पकौड़ी की स्टॉल पर आ जमे। इस दौरान युवाओं ने मिलकर 300 रूपए भी कमाए।

प्रदेश महासचिव जितेन्द्र शर्मा के आव्हान पर कार्यकर्ताओं व शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने पकौड़े बेच कर रोजगार ? चलाने व आजीविका कमाने का प्रयास किया। शर्मा ने कहा कि देश के पीएम ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को पकौडे बेचने की सलाह देकर देश के प्रधानमंत्री ऐसा गैरजिम्मेदार बयान देते है। इसका विरोध कांग्रेस युथ करेगी।

युथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष यासीन कुरेशी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चेतराम मीणा ने कहा कि इस जुमलेबाज सरकार ने 2014 के चुनाव में देश के युवाओं के हर साल 2 करोड रोजगार देने का वादा किया था लेकिन चार साल बाद भी सरकार रोजगार देने में नाकाम रही है। पीएम के पकौडे वाले बयान का विरोध आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। इस दौरान सोशल मीडिया प्रभारी दिलशाद शेरवानी, शहर उपाध्यक्ष आदिल कुरेशी,लोकसभा सचिव मोहसीन बेग, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हितेश खिंची, शहर उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, लोकेश जारवाल सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पकौड़े बेचने वाले को रोजगार बताया था, जिसके बाद पीएम मोदी के पकौड़े वाले बयान पर मोदी सरकार की खूब आलोचना की जा रही है। मोदी के पकौड़े वाले बयान पर सोशल मीडिया पर पकौड़े वाले मीम और फोटोज खूब वायरल हो रही है। प्रधानमंत्री के पकौड़े वाले बयान ने गहमागहमी मचा दी है। सोशल मीडिया पर पकौड़े रोजगार को लेकर कई तरह के मीम और फोटो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इस बयान के बाद इसे प्रधानमंत्री पकौड़ा रोजगार योजना का नाम तक दे दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने पीएम मोदी के पकौड़े वाले बयान पर तरह तरह के मजाक बनाने शुरू कर दिया है।

Published on: