बूंदी

राजस्थान में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, एकबारगी मच गया हड़कंप, मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

Goods Train Derail: रेलवे यार्ड में शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए। हालांकि डिब्बे खाली होने और घटना यार्ड में होने से यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।

less than 1 minute read
Feb 22, 2026
लाखेरी रेलवे स्टेशन शटिंग यार्ड। फोटो- पत्रिका

लाखेरी। थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में शंटिंग प्रक्रिया के दौरान रविवार शाम को एक मालगाड़ी के तीन खाली बीसीएन वैगन पटरी से उतर गए। अचानक हुई घटना से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। घटना स्टेशन यार्ड की लाइन संख्या-8 पर उस समय हुई, जब मालगाड़ी एसीसी सीमेंट संयंत्र की ओर बढ़ रही थी।

ये भी पढ़ें

Private Bus Strike: राजस्थान में सोमवार रात 12 बजे से निजी बसों का चक्काजाम, लाखों यात्री होंगे परेशान

यात्री ट्रेनों के आवागमन पर प्रभाव नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शंटिंग के दौरान अचानक झटका महसूस हुआ और देखते ही देखते तीन डिब्बे ट्रैक से नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी व तकनीकी दल तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना मुख्य रेलमार्ग पर नहीं, बल्कि यार्ड क्षेत्र में हुई, जिससे यात्री ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

घटना के कारणों की जांच जारी

स्टेशन पर रेल यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। डिब्बे खाली होने से जनहानि अथवा किसी बड़े नुकसान की स्थिति भी नहीं बनी। पटरी से उतरे वैगन को पुनः ट्रैक पर चढ़ाने के लिए देर रात तक तकनीकी अभियान चलाया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा शंटिंग प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं की समीक्षा भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: दो सगी बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को भी चौंकाया, बारात आने से पहले दोनों दुल्हनों ने किया था सुसाइड

Also Read
View All

अगली खबर