कारोबार

Mamata Banerjee NetWorth: भवानीपुर सीट से पीछे चल रहीं ममता बनर्जी के पास कितनी है दौलत? जमीन, घर, गाड़ी, सोना जानिए क्या-क्या है

Mamata Banerjee NetWorth: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भरते हुए अपनी कुल संपत्ति करीब 15.4 लाख रुपये बताई थी। उनके पास न घर, न गाड़ी और न कोई जमीन है।

2 min read
May 04, 2026
ममता बनर्जी के पास कोई अपनी जमीन या घर नहीं है। (PC: AI)

Bengal Election Results, Mamata Banerjee NetWorth: बंगाल विधानसभा चुनाव में आज सोमवार को मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर कुल 293 सीटों में से 157 पर बीजेपी, 115 पर टीएमसी और 4 सीटों पर अन्य लीड करते दिखे। वहीं, भवानीपुर विधानसभा सीट से अधिकारी सुवेन्दु आगे और ममता बनर्जी पीछे चलती दिखाई दीं। ममता बनर्जी भारत की राजनीति में एक बड़ा चेहरा हैं। वे पश्चिम बंगाल में 3 बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री भी रही हैं। आइए जानते हैं कि उनके पास कितनी दौलत है।

ये भी पढ़ें

Wife के साथ मिलकर Post Office की इस स्कीम में खुलवाएं खाता, 10 साल में मिलेंगे 41 लाख, जानिए कैसे

कितनी है ममता बनर्जी की नेटवर्थ?

भवानीपुर सीट से नामांकन भरते समय दिए गए हलफनामे ने साफ कर दिया कि इतने लंबे राजनीतिक सफर के बावजूद ममता बनर्जी के पास न घर है, न गाड़ी, न ही कोई बड़ी संपत्ति। यह बात अपने आप में हैरान करती है। हलफनामे के मुताबिक, ममता बनर्जी की कुल संपत्ति करीब 15.4 लाख रुपये है। ममता बनर्जी के पास नकद 75,700 रुपये हैं और बैंक में करीब 12.76 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा 40,600 रुपये का TDS रिफंड भी दिखाया गया है। उनकी आय में उतार-चढ़ाव भी आता रहा है। 2024–25 में उनकी नेटवर्थ 23.21 लाख रुपये थी। 2023–24 में 20.72 लाख रुपये थी और 2021–22 में 38.14 लाख रुपये थी।

न जमीन, न घर, न गाड़ी

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी ममता बनर्जी के पास कोई कृषि या गैर-कृषि जमीन नहीं है। उनके पास कोई घर या बिल्डिंग भी नहीं है। उनके पास कोई निजी वाहन भी नहीं है। ममता बनर्जी के पास सिर्फ 9.75 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये है।

देश की ‘सबसे गरीब’ मुख्यमंत्री?

एक रिपोर्ट के अनुसार, Association for Democratic Reforms (ADR) ने 2021 में बताया था कि ममता बनर्जी देश की सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री थीं, जिनकी नेट वर्थ करीब 15 लाख रुपये थी। वहीं, दूसरी ओर Chandrababu Naidu उस समय करीब 930 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर मुख्यमंत्री थे।

कैसा रहा राजनीतिक सफर

ममता बनर्जी का राजनीतिक सफर 1970 के दशक में कांग्रेस से शुरू हुआ था। साल 1984 में उन्होंने दिग्गज नेता सोमनाथ चटर्जी को हराकर इतिहास रचा। 1998 में अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बनाई। साल 1999 में रेल मंत्री बनीं और साल 2011 में पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं। तब से लेकर अब तक वह राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें

Assembly Election Result Live: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी, पत्रिका पर देखें लाइव कवरेज
Updated on:
04 May 2026 11:06 am
Published on:
04 May 2026 11:05 am
Also Read
View All