कारोबार

Crude Oil की रेट में 4% की बढ़ोतरी से तेल बाजार की चिंता बढ़ी, चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Crude Oil Pirce: कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को भारी उछाल देखा जा रहा है। क्रूड की कीमत 4 फीसदी बढ़ गई है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरु हुए सैन्य तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। फिलहाल इस बढ़ी हुई कीमत से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम पर कोई असर नहीं पड़ा है, कीमतें 25 मई के बाद स्थिर हैं।
2 min read
Jul 13, 2026
Crude Oil Prices
क्रूड ऑयल में भारी तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य हमले होने के बाद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़त दर्ज की गई। क्रूड ऑयल 4 फीसदी चढ़ गया। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों देशों के अलग-अलग दावों ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है। इस तनाव के लगातार बढ़ने से तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

Crude Oil में 4% की बढ़ोतरी

सोमवार को बाजार खुलते ही क्रूड ऑयल 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके बाद सुबह 8 बजे ब्रेंट क्रूड में और तेजी देखने को मिली और यह 4.14 फीसदी की बढ़त के साथ 79.16 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) भी 4.19 फीसदी बढ़त के साथ 74.40 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Source: Trading Economics

लगातार बढ़ रहा सैन्य तनाव

रविवार को अमेरिका ने एक सप्ताह के भीतर चौथी बार सैन्य कार्रवाई की। ब्लूमबर्ग के अनुसार, अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई साइप्रस के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर ईरान के हमले के जवाब में की गई। वहीं, सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने फिर से व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाया, जिसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरान की एक क्रूज मिसाइल और एक ड्रोन को रास्ते में ही रोक दिया।

13 जुलाई को भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा जारी किए जाते है। ऐसे में 13 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.96₹95.44
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹112.69₹97.78
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.93₹99.91
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

तेल की सप्लाई को लेकर चिंता

हालिया तनाव के कारण तेल बाजार में फिर से भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ गया है। इससे पहले अस्थायी शांति समझौते के बाद यह उम्मीद बनी थी कि होर्मुज से तेल की सप्लाई बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने भी चेतावनी दी है कि अगर तनाव लंबा खिंचता है तो इस साल वैश्विक तेल भंडार बढ़ाने की कोशिश प्रभावित हो सकती है।

Updated on:
13 Jul 2026 10:24 am
Published on:
13 Jul 2026 08:52 am