कारोबार

US-Iran बातचीत की उम्मीद से कच्चा तेल 7% तक सस्ता हुआ, जानिए आज क्या हैं दिल्ली-मुंबई-जयपुर में Petrol-Diesel के दाम

Crude Oil Price Update: US-Iran के बीच फिर से बातचीत की खबरों के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 7.3 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं, 3 अगस्त को भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और अन्य शहरों में रिटेल फ्यूल की कीमतें स्थिर रहीं।
2 min read
Aug 03, 2026
Crude Oil Prices drop
Brent Crude के दामों में 7.3% की गिरावट दिखी। (PC: AI)

Petrol Diesel Price Today 3 August 2026: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की घोषणा के बाद सोमवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड शुरुआती एशियाई कारोबार में करीब 7.3 फीसदी टूटकर 81.55 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सोमवार से ईरान के साथ नई बातचीत शुरू होगी। इधर भारत में पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सरकारी तेल कंपनियां वैश्विक उतार-चढ़ाव का असर सीधे उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ने दे रही हैं।

Crude Oil के दामों में भारी गिरावट

सोमवार का कारोबार शुरु होते ही कच्चे तेल के दामों में 7.3 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली। लेकिन सुबह यह गिरावट कुछ कम हुई और 8 बजकर 30 मिनट पर ब्रेंट क्रूड 5.21 फीसदी या 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 83.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 5.91 फीसदी या 4.88 डॉलर की गिरावट के साथ 79.66 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। इससे पहले जुलाई महीने में ब्रेंट क्रूड करीब 25 फीसदी चढ़ा था, जो मार्च के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़त रही।

|Source: Trading Economics (ब्रेंट क्रूड में एक दिन का उतार-चढ़ाव)

3 अगस्त को भारत में Petrol Diesel के दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.18₹97.83
कोलकाता₹113.51₹99.82
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.89₹95.37
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹109.33₹101.02
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
जयपुर₹112.69₹97.78
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

बातचीत की घोषणा से टूटा तेल बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सोमवार से ईरान के साथ नई बातचीत शुरू होगी। उन्होंने बताया कि ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले को फिलहाल रोक दिया गया है। ट्रंप के मुताबिक, सऊदी अरब समेत मिडिल ईस्ट के सहयोगी देशों ने सैन्य कार्रवाई की बजाय बातचीत का रास्ता अपनाने की सलाह दी थी। इसी उम्मीद से बाजार में सकारात्मक माहौल बना और कच्चे तेल की कीमतें तेजी से नीचे आ गई।

Updated on:
03 Aug 2026 09:36 am
Published on:
03 Aug 2026 09:36 am