कारोबार

US-Iran के बीच हमले रुकने से Crude Oil में आई बड़ी गिरावट, जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Crude Oil Price Update: अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार देर रात से हमले नहीं होने के बाद सोमवार को बाजार की चिंता कम हुई और क्रूड के दाम में 5 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस बीच भारत में अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
2 min read
Jul 27, 2026
Petrol Diesel Price Update
Petrol Price: अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग हैं। (फोटो: Ani)

Petrol Diesel Price Today 27 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार दो रात तक सैन्य हमले नहीं होने से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर बाजार की चिंता कुछ कम हुई है। इसका असर सोमवार को तेल की कीमतों पर दिखा। ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 91.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया और कारोबार के दौरान 90 डॉलर से भी नीचे चला गया था। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव फिर बढ़ता है और तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो कीमतों में दोबारा तेज उछाल आ सकता है। इस बीच क्रूड ऑयल के उतार-चढ़ाव का भारत में पेट्रोल-डीजल के रिटेल प्राइस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है, इनकी कीमतें स्थिर हैं।

Brent और WTI दोनों में बड़ी गिरावट

सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई। सुबह 8 बजे यह 5.55 फीसदी की गिरावट के साथ 92.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 5.67 फीसदी गिरकर 85.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस महीने तेल की कीमतों में लगभग 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Soruce: Trading Economics (ब्रेंट क्रूड का एक दिन का उतार-चढ़ाव)

27 जुलाई को भारत में Petrol - Diesel के दाम

भारत में फिलहाल फ्यूल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमत 25 मई के बाद से स्थिर हैं।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.47₹99.82
मुंबई₹112.40₹99.03
चेन्नई₹107.87₹99.65
गुरुग्राम₹102.75₹95.42
नोएडा₹101.92₹95.40
बेंगलुरु₹111.37₹99.26
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹112.66₹97.78
लखनऊ₹101.77₹95.29
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

गिरावट के पीछे वजह क्या है?

ऑयल मार्केट में इस गिरावट की वजह यह है कि करीब दो सप्ताह तक चले तनाव के बाद अमेरिका ने शुक्रवार देर रात से ईरान पर नए हमले नहीं किए हैं। दूसरी ओर, ईरान की सेना ने भी अपने जवाबी सैन्य अभियान रोकने की बात कही है। साथ ही, तेहरान ने ओमान के साथ होर्मुज को लेकर बातचीत शुरू की है। इससे बाजार में यह उम्मीद जगी कि हालात सामान्य हो सकते हैं।

आगे क्या हो सकता है?

जेपी मॉर्गन का कहना है कि यदि तेल सप्लाई में बाधा हर महीने जारी रहती है तो ब्रेंट की कीमत 7 से 8 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ सकती है। अगर यह स्थिति तीन महीने तक बनी रहती है तो औसत कीमत 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। वहीं गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि होर्मुज में रुकावट बनी रही तो ब्रेंट 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है।

Updated on:
27 Jul 2026 09:33 am
Published on:
27 Jul 2026 09:33 am