कारोबार

रुपये में गिरावट के बाद भी इन 5 देशों में भारतीय करेंसी है काफी मजबूत, जानिए डिटेल

रुपये में गिरावट के बावजूद कुछ देशों में भारतीय मुद्रा आज भी मजबूत है। वियतनाम, इंडोनेशिया, नेपाल, श्रीलंका और ईरान ऐसे देश हैं जहां रुपये का मूल्य अधिक है। जानिए पूरी डिटेल।
2 min read
Dec 19, 2025
Indian Rupee
वियतनाम, इंडोनेशिया, नेपाल, श्रीलंका और ईरान में भारतीय रुपया मजबूत है। (PC: Pexels)

वर्तमान समय में जब रुपये की स्थिति बिगड़ती जा रही है, वहीं कुछ देशों में रुपया आज भी मजबूत है। विदेश यात्रा या बाहर खर्च करने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि भारतीय रुपये की वैल्यू किस देश में ज्यादा है। आज भारतीय रुपये का मूल्य घटकर 91 रुपये प्रति USD हो गया है। लेकिन कई ऐसे देश हैं, जहां भारत का एक रुपया, वहां की स्थानीय करेंसी में कन्वर्ट होकर ज्यादा हो जाता है। आइए जानते हैं टॉप 5 ऐसे देश, जहां भारतीय रुपया मजबूत है।

वियतनाम (Vietnamese Dong)

वियतनाम भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यहां की करेंसी वियतनामी डोंग (VND) है। कन्वर्जन के बाद यहां 1 भारतीय रुपया लगभग 289 वियतनामी डोंग हो जाता है। यानी भारत के 1,000 रुपये वियतनाम में 2,89,000 वियतनामी डोंग हो जाएंगे।

इंडोनेशिया (Indonesian Rupiah)

भारतीय टूरिस्ट्स में इंडोनेशिया का बाली बहुत ज्यादा फेमस है। यहां की करेंसी इंडोनेशियन रुपिया (IDR) है। अगर इसे कन्वर्ट किया जाए तो यहां 1 भारतीय रुपया लगभग 185.65 इंडोनेशियन रुपिया का होगा। यदि आप यहां 1,000 भारतीय रुपये लेकर घूमने जाते हैं तो कन्वर्ट करके इसका मूल्य 1,85,650 इंडो​नेशियन रुपिया हो जाएगा।

नेपाल (Nepalese Rupee)

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भारतीय रुपये को स्वीकार किया जाता है। नेपाल में नेपाली रुपया (NPR) चलता है। यहां पर 1 भारतीय रुपया कनवर्ट होकर लगभग 1.6 नेपाली रुपया हो जाता है। भारत के 1,000 रुपये नेपाल में 1,600 नेपाली रुपये होंगे। कम्युनिकेशन और संस्कृति मिलती-जुलती होने के कारण भारतीयों के लिए नेपाल काफी सुविधाजनक रहता है।

श्रीलंका (Sri Lankan Rupee)

श्रीलंका में हाल के वर्षों में रुपये की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। यहां की करेंसी श्रीलंकाई रुपया (LKR) है। कन्वर्जन के बाद 1 भारतीय रुपया यहां का लगभग 3.42 श्रीलंकाई रुपया हो जाता है। इसलिए भारत के 1,000 रुपये यहां पर 3,420 श्रीलंकाई रुपये हो जाएंगे।

ईरान (Iranian Rial)

ईरान में भारतीय रुपये की वैल्यू काफी ज्यादा नजर आती है। यहां की करेंसी ईरानी रियाल (IRR) है। 1 भारतीय रुपया कन्वर्ट करने पर इसका मूल्य 465.78 ईरानी रियाल होता है। भारत के 1,000 रुपये ईरान में 4,65,780 ईरानी रियाल हो जाएंगे।

Updated on:
19 Dec 2025 04:10 pm
Published on:
19 Dec 2025 04:10 pm