कारोबार

PF Withdrawal New Rules: सिर्फ 3 दिन में मिलेगा अब पीएफ क्लेम का पैसा, ऑटो सेटलमेंट लिमिट भी बढ़ी, जानिए कर्मचारियों को क्या-क्या होंगे फायदे

EPFO New Reforms Update: EPFO 3.0 डिजिटल अभियान के तहत अब सब्सक्राइबर्स को 3 दिन में पीएफ क्लेम राशि मिलेगी। इसके साथ ही बिना उचित कारण के 20 दिन से ज्यादा की देरी पर अधिकारिओं पर 12 फीसदी की पेनल्टी लगेगी।
2 min read
Jul 03, 2026
PF Claim Settlement In Three Days
EPFO से क्लेम का पैसा अब 3 दिन में मिलेगा। (फोटो: AI)

EPFO 3 Day Settlement: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत दी है। EPFO ने क्लेम निपटान की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए नया ढांचा लागू किया है। अब मेंबर्स के PF क्लेम का निपटारा सिर्फ तीन दिन के भीतर करने की व्यवस्था लागू की गई है। पहले कई मामलों में मैन्युअल जांच और अन्य प्रक्रियाओं के कारण PF का पैसा मिलने में अधिक समय लग जाता था। जिन सदस्यों की केवाईसी पूरी है और सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट हैं, उन्हें पहले के मुकाबले काफी जल्दी पैसा मिल सकेगा।

देरी होने पर 12% पेनल्टी

नई व्यवस्था के तहत यदि किसी दावे के निपटारे में बिना उचित कारण 20 दिन से अधिक की देरी होती है, तो संबंधित अधिकारियों पर 12 फीसदी का पेनल इंटरेंस्ट लगाया जा सकता है। हालांकि, जिन मामलों में अतिरिक्त जांच की जरूरत होगी, उन्हें निपटाने में अधिक समय लग सकता है।

इन सदस्यों को पैसा मिलेगा जल्दी

नई व्यवस्था का लाभ उन सदस्यों को मिलेगा, जो इलाज, शिक्षा, शादी, मकान या बेरोजगारी जैसे जरूरी कारणों से पीएफ निकालना चाहते हैं। जिन खाताधारकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार से लिंक्ड है, बैंक खाते की जानकारी और केवाईसी पूरी तरह अपडेट है, उन्हें पैसा पहले की तुलना में काफी जल्दी मिल सकेगा।

5 लाख रुपये तक बढ़ी ऑटो-सेटलमेंट सीमा

EPFO ने क्लेम प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए ऑटो-सेटलमेंट व्यवस्था का दायरा भी बढ़ाया है। पहले ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे अधिक रुपये बिना किसी मैन्युअल जांच के निकाले जा सकेंगे। इससे कागजी कार्रवाई कम होगी और दावे खारिज होने की संभावना भी घटेगी।

क्या अभी भी बंद है EPFO की साइट

ईपीएफओ अपनी साइट को अधिक तेज और सरल बनाने पर काम कर रहा है। ऐसे में साइट 26 जून से बंद है। 3 जुलाई को साइट ओपन हुई लेकिन पासबुक लॉगिन जैसी सेवा फिलहाल बंद है। साइट अंडर मेंटेनेंस का मैसेज अभी भी दिखाई दे रहा है। EPFO कर्मचारियों और नियोक्ताओं को ऑनलाइन सेवाएं अधिक सुविधाजनक तरीके से प्रदान करने के लिए साइट को अपडेट कर रहा है।

Source: EPFO Website

क्लेम करने से पहले ये काम जरूर करें

EPFO ने सदस्यों को सलाह दी है कि पीएफ निकासी का दावा करने से पहले अपना UAN एक्टिव रखें। साथ ही आधार को UAN से लिंक कराएं, पैन और बैंक खाते की जानकारी अपडेट रखें, केवाईसी पूरी करें और ओटीपी सत्यापन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चालू रखें। इससे दावा प्रक्रिया में देरी से बचा जा सकेगा।

Updated on:
03 Jul 2026 12:28 pm
Published on:
03 Jul 2026 12:28 pm
Also Read
View All
Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Health Insurance : 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर अब पड़ सकता है कम, इंश्योरेंस लेने से पहले इन तीन बातों का जरूर रखें ध्यान

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस

Post Office RD से 10 साल में 44 लाख रुपये जुटाने के लिए कितना करना होगा निवेश? समझिए कैलकुलेशन

Bank Strike की बड़ी तैयारी, सितंबर में 4 दिन और अक्टूबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन, जानिए क्या हैं कर्मचारियों की मांगें