कारोबार

Gold Silver Price Today: टूट गए सोने के भाव, फेस्टिव सीजन में सस्ती मिलेगी जूलरी, जानिए चांदी का क्या है हाल

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। हायर लेवल्स से प्रॉफिट बुकिंग आने और डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिल रही है।

2 min read
सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Freepik)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.32 फीसदी या 355 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक बाजार में भी शुरुआती कारोबार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली, धीमी डिमांड और डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने वाले लोग कीमतों में इस गिरावट से आकर्षित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Gold Rate Today: सस्ता हो गया सोना, तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स और जोयालुक्कास में जानिए गोल्ड रेट

चांदी की कीमतों का क्या है हाल?

सोने से इतर चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी आज हरे निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.22 फीसदी या 299 रुपये की बढ़त के साथ 1,34,301 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.12 फीसदी या 4.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,763.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 3,739.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने से इतर चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.14 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 44.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.14 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 43.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

ये भी पढ़ें

Retirement Planning Calculator: रिटायरमेंट पर पाना चाहते हैं 5 करोड़ रुपये? जानिए क्या करना होगा आपको

Published on:
25 Sept 2025 10:41 am
Also Read
View All

अगली खबर