कारोबार

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए तनिष्क और जोयालुक्कास में 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,25,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

2 min read
Nov 14, 2025
सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। (PC: Pexels)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार शाम सोने का घरेलू वायदा भाव 0.77 फीसदी या 982 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,769 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय एमसीएक्स पर 1.01 फीसदी या 1637 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,833 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

SIP: 20 साल तक मिलेगी 80,000 रुपये मंथली इनकम, सिर्फ 5500 रुपये महीने की करानी होगी एसआईपी, समझिए कैलकुलेशन

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,25,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,22,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,11,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कैरेटरेट (₹) प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट1,25,430
22 कैरेट1,22,420
20 कैरेट1,11,630
18 कैरेट1,01,600
14 कैरेट80,900

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,17,600 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 96,220 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,28,290 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
तनिष्क1,28,2901,17,60096,220
जोयालुक्कास1,27,0401,16,45095,280

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,27,040 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,16,450 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

सोने-चांदी के वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.49 फीसदी या 20.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4173.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 4171.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर शुक्रवार शाम 1.01 फीसदी या 0.54 डॉलर की गिरावट के साथ 52.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

SBI से 15 लाख रुपये का Personal Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, EMI भी जानिए

Updated on:
14 Nov 2025 03:51 pm
Published on:
14 Nov 2025 03:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर