कारोबार

Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या रह गए दाम

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। भू-राजनीतिक तनाव घटने से उच्च स्तर से सोने-चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिली है।

2 min read
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायादा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.12 फीसदी या 143 रुपये की गिरावट के साथ 1,20,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी गई है। साथ ही इजराइल और हमास के बीच तनाव कम होने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है। वैश्विक स्तर पर भी कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें

Gold Price Today: शादी के लिए खरीदना है सोना-चांदी? जानिए तनिष्क, मालाबार और कल्याण ज्वैलर्स किस भाव बेच रहे गोल्ड

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 0.77 फीसदी या 1132 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,192 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर वैश्विक स्तर पर भी चांदी में गिरावट देखी गई है।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.02 फीसदी या 0.70 डॉलर की गिरावट के साथ 3,971.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.44 फीसदी या 18.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,957.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुरुआती कारोबार में 0.20 फीसदी या 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 47.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.17 फीसदी या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 49.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

ये भी पढ़ें

40 लाख के होम लोन पर लोग चुकाते हैं 60 लाख रुपये ब्याज, क्या करें कि इंटरेस्ट फ्री हो जाए कर्ज?

Published on:
10 Oct 2025 10:36 am
Also Read
View All

अगली खबर