कारोबार

Gold Silver Price Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या हैं लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: सुस्त हाजिर मांग और मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट देखी जा रही है।
2 min read
Dec 16, 2025
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। (PC: Pexels)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में मंगलवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 678 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। कमजोर हाजिर मांग और फ्रेश ट्रिगर्स के अभाव में मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, सोने की वैश्विक कीमतें रिकॉर्ड हाई के करीब ट्रेड करती दिखी हैं। यूएस डॉलर के 2 महीने के निचले स्तर तक गिर जाने से ऐसा हुआ है।

चांदी का वायदा भाव

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 1.02 फीसदी या 2025 रुपये की गिरावट के साथ 1,95,876 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

PC: Pexels

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.46 फीसदी या 19.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,315.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.37 फीसदी या 15.78 डॉलर की गिरावट के साथ 4,289.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव मंगलवार सुबह 1.31 फीसदी या 0.83 डॉलर की गिरावट के साथ 62.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 2 फीसदी या 1.32 डॉलर की गिरावट के साथ 62.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Updated on:
16 Dec 2025 10:35 am
Published on:
16 Dec 2025 10:35 am