कारोबार

Gold Price Today: MCX पर आज टूट गए सोने के भाव, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानिए क्या है वजह

Gold Rate Today 31st July 2026: डॉलर में मजबूती के चलते सोने की घरेलू वायदा कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक बाजार में भी भाव लाल निशान पर हैं। उधर चांदी में भी गिरावट आई है।
2 min read
Jul 31, 2026
Gold Silver Price
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर 5 अक्टूबर 2026 की डिलीवरी वाला सोना 0.55 फीसदी या 799 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह यह 0.43 फीसदी या 948 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,019 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने में क्यों आ रही गिरावट?

डॉलर में मजबूती के चलते सोने में मुनाफा वसूली देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्स में करीब 0.40 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे दूसरी करेंसी वाले खरीदारों के लिए सोना खरीदना महंगा हो गया। इससे डिमांड घटी और कीमतों में गिरावट आई। वहीं, यूएस-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से यूएस फेड द्वारा आक्रामक रेट हाइक की आशंकाएं भी थोड़ी बढ़ी हैं। हालांकि, यूएस इन्फ्लेशन डेटा उम्मीद से नीचे रहा है। क्रूड ऑयल की बात करें, तो शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड 87.62 डॉलर प्रति बैरल पर और WTI क्रूड 81.82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.56 फीसदी या 23.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,137.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.67 फीसदी या 27.47 डॉलर की गिरावट के साथ 4,075.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.34 फीसदी या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 58.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.98 फीसदी या 0.58 डॉलर की गिरावट के साथ 58.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
31 Jul 2026 12:14 pm
Published on:
31 Jul 2026 12:11 pm