कारोबार

Gold Silver Price Today: डॉलर में मजबूती से गिर गए सोने के भाव, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। यूएस फेड रिजर्व का ब्याज दरों पर फैसला आने से पहले निवेशक सतर्क रुख बनाए हुए हैं।
2 min read
Jul 29, 2026
Gold Jewellery Demand
Gold की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today 29 July 2026: सोने की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 660 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 600 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी की बात करें, तो यह बिना किसी बदलाव के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

एमसीएक्स पर सोने-चादी का भाव

सोने की वायदा कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.12 फीसदी या 173 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.69 फीसदी या 1484 रुपये की बढ़त के साथ 2,17,324 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,43,510₹1,31,550₹1,09,700
मुंबई₹1,43,510₹1,31,550₹1,07,630
दिल्ली₹1,43,660₹1,31,700₹1,07,780
कोलकाता₹1,43,510₹1,31,550₹1,07,630
बेंगलुरु₹1,43,510₹1,31,550₹1,07,630
हैदराबाद₹1,43,510₹1,31,550₹1,07,630
केरल₹1,43,510₹1,31,550₹1,07,630
पुणे₹1,43,510₹1,31,550₹1,07,630
वडोदरा₹1,43,560₹1,31,600₹1,07,680
अहमदाबाद₹1,43,560₹1,31,600₹1,07,680
जयपुर₹1,43,660₹1,31,700₹1,07,780

क्यों आई सोने में आज गिरावट?

डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। डॉलर इस समय एक महीने के उच्च स्तर पर है। डॉलर महंगा होने से दूसरी करेंसीज वाले निवेशकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है। ऐसे में मांग घटने पर कीमतें नीचे आती हैं। वहीं, निवेशक इस समय सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। निवेशक इस समय यूएस फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जो आज रात आने वाला है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.30 फीसदी या 12.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,086.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.04 फीसदी या 1.59 डॉलर की गिरावट के साथ 4,028 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने से इतर चांदी की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.44 फीसदी या 0.26 डॉलर की बढ़त के साथ 57.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.86 फीसदी या 0.49 डॉलर की बढ़त के साथ 57.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
29 Jul 2026 11:54 am
Published on:
29 Jul 2026 11:39 am