29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crude Oil के दाम में फिर आई 4% की तेजी, सऊदी अरब के हमलों का दिखा असर, जानिए क्या हैं आपके शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

Crude Oil Price Hike Reason: ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड की कीमत में 4% का उछाल देखने को मिला है। इसका कारण है कि सऊदी अरब और ईरान समर्थित मिलिशिया ने एक दूसरे पर हमले किए हैं।
2 min read
Google source verification
Crude Oil Pirce Update

Crude Oil के दाम में 4% की तेजी आई। (फोटो: AI)

Petrol Diesel Price Today 29 July 2026: मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़े तनाव के चलते क्रूड ऑयल में तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला बुधवार को थम गया। ब्रेंट क्रूड की कीमत में 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया और यह 88 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। दरअसल, इराक में मौजूद ईरान समर्थित मिलिशिया ने सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमला किया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सऊदी अरब ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के साथ मिलकर मिलिशिया के ठिकानों पर हमले किए हैं। इधर भारत में फिलहाल क्रूड के उतार-चढ़ाव का असर पेट्रोल और डीजल के रिटेल दामों पर नहीं पड़ रहा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फ्यूल की कीमतों को स्थिर रखे हुए हैं।

Crude Oil के दाम में आई 4% की तेजी

बुधवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट के करीब ब्रेंट क्रूड 3.4 डॉलर या 4.1 फीसदी बढ़कर 87.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले तीन कारोबारी सत्रों में इसमें 14 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी। वहीं अमेरिकी क्रूड WTI 3.3 डॉलर या 4.1 फीसदी बढ़कर 82.56 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

29 जुलाई को भारत में Petrol - Diesel के दाम

तेल कंपनियों ने आखिरी बार 25 मई को पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। उसके बाद से दाम अब तक नहीं बदले हैं।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.47₹99.82
मुंबई₹112.40₹99.03
चेन्नई₹107.87₹99.65
गुरुग्राम₹102.75₹95.42
नोएडा₹101.92₹95.40
बेंगलुरु₹111.37₹99.26
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹112.66₹97.78
लखनऊ₹101.77₹95.29
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

ओमान के प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया

ईरान ने ओमान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बराबर नियंत्रण देने की बात कही गई थी। ईरान के उप विदेश मंत्री काजिम गरीबाबादी ने कहा कि आने वाले जहाजों के रास्ते पर पूरा नियंत्रण उसी के पास रहना चाहिए। दूसरी तरफ, वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की, ताकि ईरान पर फिर से सैन्य हमले न हों। इजराइल ने भी कहा कि सभी पक्ष बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं, ताकि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके।