28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Capital Q1 Results: पहली तिमाही में 56% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू 15% उछला, बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर

Tata Capital Q1 Profit: टाटा कैपिटल का जून तिमाही में मुनाफा 56 फीसदी से ज्यादा बढ़ाकर 1,547 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। कंपनी का रेवेन्यू, AUM, लोन बुक और ब्याज आय भी मजबूत रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 28, 2026

Tata Capital Q1 Results

Tata Capital के मुनाफे में अच्छी तेजी आई है। (PC: AI)

Tata Capital Share Price: टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी टाटा कैपिटल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अच्छा परफॉर्म किया है। कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 56 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने कारोबार को नया विस्तार देते हुए गोल्ड लोन सेक्टर में भी एंट्री का ऐलान कर दिया है। टाटा कैपिटल रिटेल लोन मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,547 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 990 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर 56 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की।

रेवेन्यू और AUM दोनों में मजबूत बढ़त

तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 8,822 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 7,665 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी 22 फीसदी बढ़कर 2.91 लाख करोड़ रुपये हो गया। अगर मोटर फाइनेंस को अलग कर दें, तो AUM में 28 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

लोन बुक और ब्याज आय में भी बढ़ोतरी

टाटा कैपिटल की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 2,866 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, कंपनी की नेट लोन बुक 23 फीसदी बढ़कर 2.29 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी का कॉस्ट-टू-इनकम रेशियो भी बेहतर हुआ है और पहली तिमाही में 36.4 फीसदी रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 36.8 फीसदी था।

मुनाफे की गुणवत्ता भी सुधरी

कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 17.54 फीसदी हो गया, जबकि पिछले साल यह 12.92 फीसदी था। हालांकि, मार्च तिमाही के 18.41 फीसदी की तुलना में इसमें हल्की कमी आई। इसके अलावा, रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) 2.3 फीसदी और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 13.7 फीसदी रहा। कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 18.5 फीसदी दर्ज किया गया।

गोल्ड लोन कारोबार में एंट्री

टाटा कैपिटल ने तिमाही नतीजों के साथ एक और बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अब गोल्ड लोन कारोबार में उतर रही है। इसके लिए उसने आरबीआई से रजिस्टर्ड गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी Yogloans में 88.6 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। यह सौदा शेयर सब्सक्रिप्शन और शेयर खरीद समझौते के जरिए किया जाएगा। कंपनी ने Yogloans का प्री-मनी इक्विटी वैल्यूएशन 318 करोड़ रुपये तक तय किया है।

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर

टाटा कैपिटल ने बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किए है। कंपनी का शेयर आज मंगलवार को एनएसई पर 1.26 फीसदी या 4.40 रुपये की बढ़त के साथ 354.95 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 1.30 फीसदी, 1 महीने में -2.35 फीसदी और इस साल अब तक 4.30 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 379.95 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 296 रुपये है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण आज 1,50,735.30 करोड़ रुपये पर बंद हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग