कारोबार

Gold Rate Today on 9th June 2026: कच्चे तेल में गिरावट से उछला सोने का भाव, दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे शहरों में जानिए गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सीधा असर गोल्ड पर देखने को मिला है। WTI क्रूड 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है।

2 min read
Jun 09, 2026
Gold Price Today
सोने में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 11 बजे दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1470 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का रेट 1350 रुपये की बढ़त के साथ 1,40,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1100 रुपये बढ़कर 1,15,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की हाजिर कीमत बिना किसी बदलाव के साथ 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी।

क्यों आई सोने में तेजी?

मिडिल ईस्ट में फिर से संघर्ष बढ़ने से सोमवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी में काफी गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में बाय ऑन डिप की रणनीति अपना रहे निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली। यही कारण है कि आज मार्केट में सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। सोने की कीमतें इस समय कई ग्लोबल फैक्टर्स से प्रभावित हो रही हैं। इनमें प्रमुख हैं- ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता संघर्ष, यूएस-ईरान शांति वार्ता से जुड़ी अपडेट, कच्चे तेल की कीमतें और यूएस फेड रेट को लेकर बन रहीं उम्मीदें।

कच्चे तेल में गिरावट का असर

कच्चे तेल की बात करें, तो इसमें आज गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 11 बजकर 46 मिनट पर WTI क्रूड 1.59 फीसदी गिरकर 89.85 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 1.31 फीसदी गिरकर 93.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चे तेल के गिरने से महंगाई को लेकर चिंता कम हुई है, इसका सीधा असर सोने की कीमतों में तेजी के रूप में देखने को मिला। क्योंकि महंगा क्रूड फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें उच्च रखने के लिए दबाव डालता है और उच्च ब्याज दरें सोने में निवेश को कम करती हैं।

बड़े शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,54,910₹1,42,000₹1,19,200
मुंबई₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
दिल्ली₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020
कोलकाता₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
बेंगलुरु₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
हैदराबाद₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
केरल₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
पुणे₹1,53,160₹1,40,400₹1,14,870
वडोदरा₹1,53,210₹1,40,450₹1,14,920
अहमदाबाद₹1,53,210₹1,40,450₹1,14,920
जयपुर₹1,53,310₹1,40,550₹1,15,020

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गोल्ड का घरेलू वायदा भाव सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर 0.31 फीसदी या 475 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,259 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.33 फीसदी या 808 रुपये की बढ़त के साथ 2,47,197 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.14 फीसदी या 6.20 डॉलर की बढ़त के साथ 4,369.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.37 फीसदी या 16.18 डॉलर की बढ़त के साथ 4,346.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखने को मला है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.03 फीसदी या 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 68.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.32 फीसदी या 0.22 डॉलर की बढ़त के साथ 68.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
09 Jun 2026 12:22 pm
Published on:
09 Jun 2026 12:18 pm