कारोबार

हर महीने भर रहे EMI फिर भी कम नहीं हो रहा Home Loan का मूलधन? थोड़े से एक्स्ट्रा पेमेंट से बच सकते हैं आपके लाखों रुपये

How to Reduce Home Loan Interest: होम लोन के लिए दी गई किस्त में ज्यादातर हिस्सा ब्याज चुकाने के लिए जमा होता है। ऐसे में लंबे समय तक आपके लोन बैलेंस में बड़ी कमी नहीं आती। लेकिन हर साल कुछ एक्स्ट्रा पैसा जमा करके आप अपने लोन को समय से पहले बंद कर सकते हैं।
2 min read
Jul 16, 2026
Home Loan Repayment Tip
प्रीपेमेंट से Home Loan जल्द खत्म किया जा सकता है। (फोटो: Freepik)

Home Loan Calculation: अगर आप भी हर महीने बिना चूके अपने होम लोन की ईएमआई (EMI) भर रहे हैं और बरसों बाद भी आपका लोन कम नहीं हो रहा है, तो परेशान मत होइए। दरअसल, होम लोन के शुरुआती सालों में आपकी ईएमआई का एक बहुत बड़ा हिस्सा सिर्फ ब्याज चुकाने में चला जाता है और मूलधन बहुत कम घटता है। ऐसे में अपने लोन को तय समय से पहले खत्म करने और कम ब्याज चुकाने का एक तरीका है। अगर आप हर साल थोड़ी सी अतिरिक्त राशि (प्री-पेमेंट) जमा करना शुरू कर दें, तो आप लाखों रुपये का ब्याज बचा सकते हैं और तय समय से पहले कर्ज मुक्त हो सकते हैं।

शुरुआत में लोन अमाउंट कम क्यों नहीं होता?

आम तौर पर लोग सोचते हैं कि हर ईएमआई के साथ उनका लोन बराबर घट रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होता। दरअसल ब्याज हमेशा बचे हुए लोन पर लगता है, जो शुरुआत में सबसे ज्यादा होता है। इसलिए शुरुआती महीनों में ईएमआई का अधिकतम हिस्सा ब्याज चुकाने में चला जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आपने 8 फीसदी ब्याज दर पर 20 साल के लिए 1 करोड़ रुपये का लोन लिया है, तो आपकी मासिक ईएमआई करीब 83,644 रुपये बनेगी। इसके पहले ही महीने में 66,667 रुपये सिर्फ ब्याज के होंगे और मूलधन में महज 16,977 रुपये ही जमा होंगे।

लोन अमाउंट में कब आती है बड़ी गिरावट?

20 साल की अवधि वाले इस लोन की बात करें, तो आपके द्वारा दी जाने वाली ईएमआई का बड़ा हिस्सा मूलधन में 10 से 13वें साल के दौरान देखने को मिलता है। इस दौरान ईएमआई में मूलधन का हिस्सा ब्याज से ज्यादा हो जाता है और आपका लोन बहुत तेजी से घटने लगता है।

सालसालभर में जमा हुआ मूलधन (₹)सालभर में गया कुल ब्याज (₹)साल के अंत में बचा हुआ लोन (₹)
12,11,3677,92,36297,88,633
22,28,9107,74,81995,59,724
32,47,9097,55,81993,11,814
42,68,4867,35,24390,43,329
52,90,7707,12,95987,52,559
104,33,2025,70,52668,94,064
156,45,4053,58,32441,25,192
209,61,55442,1750

सालाना 1 लाख का प्री-पेमेंट बचाएगा 8.4 लाख रुपये

अगर आप अपने लोन को तेजी से खत्म करना चाहते हैं, तो सालाना बोनस या इंसेंटिव का इस्तेमाल प्रीपेमेंट करने के लिए करें। मान लीजिए आप अपने 1 करोड़ के लोन में छठे साल से लेकर 10वें साल तक हर साल 1-1 लाख रुपये (कुल 5 लाख रुपये) अलग से जमा करते हैं, तो इससे आपका बचा हुआ मूलधन सीधे कम हो जाता है। इसका नतीजा यह होगा कि आप पूरे लोन पर करीब 8.4 लाख रुपये का ब्याज बचा लेंगे और आपका 20 साल का लोन 1 साल 4 महीने पहले यानी 18 साल 8 महीने में ही खत्म हो जाएगा।

Updated on:
16 Jul 2026 05:15 pm
Published on:
16 Jul 2026 05:15 pm