कारोबार

Stock Market: ट्रंप ने ईरान में हमले रोके तो उछल पड़ा बाजार, सेंसेक्स में 1000 अंक की तेजी, जानिए किन शेयरों में दिखी खरीदारी

Share Market on 12th June 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को भारी तेजी देखी जा रही है। अमेरिका ने ईरान पर हमले रोक दिये हैं। साथ ही कहा है कि दोनों देशों के बीच जल्द पीस डील हो सकती है।

2 min read
Jun 12, 2026
Why Share Market Up Today
शेयर बाजार में आज भारी तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जबरदस्त उछाल के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 877 अंक की बढ़त के साथ 74,709 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1.31 फीसदी या 968 अंक की तेजी के साथ 74,801 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.14 फीसदी या 266 अंक की बढ़त के साथ 23,427 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ईरान-अमेरिका संघर्ष में राहत की उम्मीदों के चलते बाजार में यह भारी तेजी आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने गुरुवार रात ईरान के खिलाफ प्रस्तावित हवाई हमले और बमबारी को रद्द कर दिया। ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा 'ईरान के साथ बातचीत ईरानी नेतृत्व के सबसे हाई लेवल तक पहुंच गई है और उसे मंजूरी मिल गई है। इसे देखते हुए मैंने ईरान के खिलाफ तय हमले और बमबारी को रद्द कर दिया। बातचीत और अंतिम बिंदुओं पर सभी संबंधित पक्षों ने मंजूरी दे दी है।' ट्रंप के इस बयान के बाद दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी जा रही है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से शुरुआती कारोबार में 29 शेयर हरे निशान पर और सिर्फ एक शेयर टेक महिंद्रा लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सबसे अधिक तेजी इंडिगो, इटरनल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट और मारुति के शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा, कोटक बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, बीईएल, एचयूएल, एशियन पेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, एयरटेल, एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस, आईटीसी, टीसीएस, सनफार्मा, इन्फोसिस, पावरग्रिड और एनटीपीसी के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

रियल एस्टेट, बैंकिंग और केमिकल शेयरों में उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार में सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.98 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी केमिकल में 1.58 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.18 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.10 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.17 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 1.20 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.61 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.15 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.16 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.72 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.51 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.45 फीसदी, निफ्टी कंज्यमर ड्यूरेबल्स में 1.36 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.11 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

खबर अपडेट हो रही है...

Updated on:
12 Jun 2026 09:58 am
Published on:
12 Jun 2026 09:32 am