कारोबार

अंबानी ने हर घंटे कमाए 90 करोड़, अडानी की भी संपत्ति बढ़ी

दुनिया के सुपर रिच में भारत के लोग मात्र एक फीसदी हैं। दुनियाभर में इनकी संख्या 52 लाख बढक़र 5.61 करोड़ तक पहुंच गई।

2 min read
Jun 24, 2021
Industrialist Mukesh Ambani

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, पूनावाला और कई अन्य की नेटवर्थ में उछाल के बावजूद महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित वर्ष 2020 में देश में सुपर रिच लोगों की कुल संपत्ति एक साल पहले के मुकाबले 4.4 फीसदी घटकर 12,830 अरब डॉलर रही। क्रेडिट सुईस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 10 लाख डॉलर की संपत्ति वाले धनी लोगों की संख्या 2019 के 7,64,000 से घटकर 6,98,000 रह गई। इस दौरान उनकी कुल संपत्ति 4.4 फीसदी अथवा 594 अरब डॉलर घटकर 12,833 अरब डॉलर रही।

दुनिया के सुपर रिच में भारत के लोग मात्र एक फीसदी हैं। दुनियाभर में इनकी संख्या 52 लाख बढक़र 5.61 करोड़ तक पहुंच गई। हालांकि 2025 तक भारत में ऐसे करोड़पतियों की संख्या 81.8त्न बढक़र 13 लाख तक पहुंच जाएगी। प्रत्येक भारतीय वयस्क की संपत्ति 2020 में औसतन 14,252 डॉलर रही है। देश में 4,320 सुपर रिच की नेटवर्थ 5 करोड़ डॉलर से अधिक है।

अंबानी-अडानी होते गए मालामाल
हुरुन इंडिया की ओर से जारी अमीरों की सूची के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2020 में प्रति घंटा 90 करोड़ रुपए अथवा पूरे साल में 2,77,700 करोड़ रुपए कमाए, जिससे उनकी कुल संपत्ति 8.11 लाख करोड़ पर पहुंच गई। वहीं ब्लूमबर्ग की गणना के मुताबिक, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति इस दौरान 1,20,690 करोड़ रुपए बढक़र 6.82 लाख करोड़ के पार पहुंच गई। अडानी की कुल संपत्ति 6.82 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 8.11 लाख करोड़ रुपए तक आंकी जा रही है।

रुपए की विनिमय दर गिरने से आई कमी

Published on:
24 Jun 2021 08:01 am
Also Read
View All