कारोबार

Magnus Steel Share Price 23rd July: 491% बढ़ा स्टील कंपनी का मुनाफा, शेयर में लगा अपर सर्किट, 1 साल में दिया है 900% रिटर्न

Magnus Steel Q1 Results: मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा के शेयर में गुरुवार, 23 जुलाई को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। कंपनी ने जून तिमाही की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की।
2 min read
Jul 23, 2026
Magnus Steel Infra share price
Magnus Steel के शेयर में आज अपर सर्किट लगा है। (फोटो: Freepik)

Magnus Steel Infra Share: मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा लिमिटेड ने पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में करीब 491 फीसदी बढ़ गया है। बेहतर नतीजों के बाद गुरुवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी के शेयर ने पिछले 1 साल में 900 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बनाई है। हालांकि, हाल के महीनों में शेयर में बड़ी गिरावट भी देखने को मिली है।

मुनाफे और कारोबार में जोरदार बढ़ोतरी

कंपनी ने जून तिमाही में 241.13 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 40.83 लाख रुपये था। वहीं, बिजनेस एक्टिविटी बढ़ने के कारण, ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 273.7 फीसदी बढ़ गया। यह पिछले साल की समान तिमाही के 195.43 लाख रुपये से बढ़कर 730.25 लाख रुपये हो गया।

कंपनी का खर्च भी घटा

कंपनी के खर्च में भी कमी देखने को मिली है। मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 561.39 लाख रुपये था। जो इस तिमाही में घटकर 489.12 लाख रुपये रह गया। साथ ही टैक्स से पहले का प्रॉफिट (PBT) 241.13 लाख रुपये रहा। कैरी-फॉरवर्ड और मौजूदा नुकसान के कारण कंपनी ने तिमाही के दौरान किसी भी टैक्स खर्च का प्रावधान नहीं किया।

मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा शेयर (Magnus Steel and Infra Share Price)

गुरुवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 52.04 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में शेयर 14.45 फीसदी, एक महीने में 37.90 फीसदी और तीन महीने में 69.14 फीसदी तक गिर चुका है। इसके बावजूद इस शेयर ने छह महीने में 15.06 फीसदी, साल 2026 में अब तक (YTD) 43.20 फीसदी और एक साल में 912.45 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।

40 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

इस महीने की शुरुआत में कंपनी के निदेशक मंडल ने राइट्स इश्यू के जरिए 40 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। राइट्स इश्यू कमेटी रिकॉर्ड डेट, इश्यू प्राइस, एंटाइटलमेंट रेश्यो और अन्य शर्तों को अंतिम रूप देगी। प्रस्तावित राइट्स इश्यू में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इस राशि का उपयोग वित्तीय स्थिति मजबूत करने और पूंजी आधार बढ़ाने के लिए किया जाएगा। हालांकि, कंपनी का कहना है कि राइट्स इश्यू समिति की बैठक फिलहाल टाल दी गई है, पहले यह 21 जुलाई 2026 को होनी थी।

क्या करती है कंपनी?

मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा लिमिटेड को पहले मैग्नस रिटेल लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। अब यह स्टील और इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार पर ध्यान दे रही है। वर्ष 1978 में स्थापित यह कंपनी महाराष्ट्र के नासिक में स्थित है और कारोबार में बदलाव के बाद स्टील एवं इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर काम कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
23 Jul 2026 02:12 pm
Published on:
23 Jul 2026 02:12 pm