कारोबार

Income Tax: Paytm दे रहा सिर्फ 11 रुपये में ITR भरने की सुविधा, क्या सभी टैक्सपेयर्स के लिए है यह सही? जरूर रखें ये सावधानियां

Rs 11 ITR Filing: Paytm ने ClearTax के साथ साझेदारी करके ITR फाइलिंग प्रोसेस को आसान करने का प्रयास किया है। लेकिन फिर भी इस सुविधा का उपयोग करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 min read
Jul 28, 2026
Paytm Tax Filing
Paytm की मदद से ITR भर सकते हैं। (फोटो: AI)

ClearTax ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की डेडलाइन नजदीक है और ऐसे समय में Paytm ने ClearTax के साथ मिलकर ऐसी साझेदारी की है, जिससे ITR फाइल करना आसान हो जाएगा। दरअसल, कंपनी का दावा है कि प्री-फिल्ड टैक्स डेटा, ऑटोमेटेड कैलकुलेशन और फाइलिंग के बाद सपोर्ट की मदद से यह प्रोसेस पहले से तेज और सस्ता होगा। लेकिन फिर भी टैक्सपेयर्स को यह समझना होगा कि यह सुविधा किसके लिए बेहतर है और इस सुविधा का लाभ लेकर रिटर्न जमा करने से पहले क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

क्या है 11 रुपये वाली ITR सेवा?

टैक्सपेयर्स सीधे Paytm ऐप से ClearTax के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अपना ITR फाइल कर सकते हैं। यह सुविधा Paytm ऐप के Free Tools सेक्शन में उपलब्ध है। प्लेटफॉर्म टैक्सपेयर की प्रोफाइल के आधार पर सही ITR फॉर्म की पहचान करता है और पुरानी या नई टैक्स रिजीम में से किसे चुनना सही है इसका सुझाव भी देता है।

इस प्लान में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

शुरुआती प्लान में कई ऑटोमेटेड फीचर्स शामिल किए गए हैं। जैसे कि-

  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास मौजूद टैक्सपेयर की जानकारी का ऑटोमेटिक इंपोर्ट
  • सही ITR फॉर्म का चुनाव
  • लागू टैक्स रिजीम की ऑटोमेटिक पहचान
  • 80 से अधिक स्टॉक ब्रोकर्स से निवेश और ट्रेडिंग डेटा का वन-क्लिक इम्पोर्ट
  • कैपिटल गेन की ऑटोमेटेड कैलकुलेशन

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी?

यह सेवा उन टैक्सपेयर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है जिनकी टैक्स प्रोफाइल सरल है। इनमें एक जगह काम करने वाले सैलरीड कर्मचारी, सैलरी और बैंक ब्याज से आय पाने वाले लोग, सीमित निवेश लेनदेन वाले टैक्सपेयर्स और पहली बार ITR फाइल करने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे टैक्सपेयर्स के लिए ऑटोमेटेड इंपोर्ट सिस्टम डेटा एंट्री की गलतियां कम कर सकता है और फाइलिंग प्रोसेस को तेज बना सकता है।

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

11 रुपये वाला यह विकल्प हर किसी के लिए सही नहीं है। जिन टैक्सपेयर्स की टैक्स प्रोफाइल जटिल है, उन्हें ITR फाइल करने से पहले यह जांच जरूर करनी चाहिए कि सारी आय और जरूरी जानकारी सही तरीके से दर्ज हुई है या नहीं। इसमें एक से ज्यादा जगह काम करने वाले लोग, एक से ज्यादा हाउस प्रॉपर्टी से आय पाने वाले, बिजनेस या प्रोफेशनल इनकम वाले, विदेशी संपत्ति या विदेश से आय वाले और शेयर बाजार या डेरिवेटिव्स में बड़े पैमाने पर ट्रेडिंग करने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे टैक्सपेयर्स को अक्सर अतिरिक्त जानकारी देने या मैनुअल वेरिफिकेशन की जरूरत होती है, जो ऑटोमेटेड प्लेटफॉर्म पूरा नहीं कर सकते।

Paytm ऐप से ITR फाइल करने का तरीका

Paytm ऐप खोलें। Free Tools सेक्शन में जाएं और 'File your ITR with ClearTax' का विकल्प चुनें। रजिस्टर्ड ईमेल पर आए OTP से लॉगिन करें। इसके बाद प्री-फिल्ड जानकारी को ध्यान से देखें और फाइलिंग प्रोसेस पूरा करें।

Updated on:
28 Jul 2026 05:31 pm
Published on:
28 Jul 2026 05:31 pm