कारोबार

Melody Viral Video: लोगों ने खरीद लिए Parle Industries के शेयर जो बनाती ही नहीं मेलोडी, तो फिर कौन सी कंपनी बनाती है यह टॉफी?

Melodi viral video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 'Melody' टॉफी गिफ्ट करने के बाद शेयर बाजार में Parle Industries का शेयर 5% से अधिक उछल गया। लेकिन बड़ा ट्विस्ट यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है।

2 min read
May 20, 2026
Parle Industries के शेयर में अपर सर्किट लगा है। (PC: X)

Parle Industries Share Price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गई और Melodi ट्रेंड करने लगा। इस वीडियो के वायरल होते ही भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी Parle Industries Limited के शेयर में जबरदस्त खरीदारी हुई और अपर सर्किट लग गया। लेकिन इसमें सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि जिस कंपनी का शेयर चढ़ा, वह Melody टॉफी बनाती ही नहीं है।

ये भी पढ़ें

Multibagger Stocks: 5 साल में 1 लाख के कर दिये करीब 10 लाख रुपये, आज भी 10% उछला BLS International का शेयर

Melody टॉफी किस कंपनी की है?

असल में Melody कैंडी बनाने वाली कंपनी Parle Products है, जो Parle-G, Monaco और Mango Bite जैसे फूड प्रॉडक्ट बनाती है। यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है। जिस कंपनी के शेयर में तेजी आई, उसका Melody टॉफी से कोई सीधा संबंध ही नहीं है। शेयर बाजार में लिस्टेड Parle Industries एक अलग कंपनी है, जिसके शेयर में आज अपर सर्किट लगा है।

फिर शेयर क्यों भागा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुए वीडियो में पीएम मोदी मेलोनी को Melody टॉफी देते नजर आए। इसके बाद X समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Melodi ट्रेंड तेजी से वायरल हो गया। कई रिटेल निवेशकों ने Parle नाम देखकर Parle Industries के शेयर खरीदने शुरू कर दिए, जिससे स्टॉक में अचानक तेजी आ गई।

क्या करती हैं Parle Industries Limited?

Parle Industries एक BSE-लिस्टेड कंपनी है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के कारोबार में सक्रिय है। कंपनी पेपर, पेपर वेस्ट और उससे जुड़े रीसाइक्लिंग प्रोडक्ट्स की खरीद-बिक्री का काम भी करती है। इसका Parle Products Pvt Ltd से कोई संबंध नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि Parle Industries कभी Parle-Bisleri Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी हुआ करती थी। यह वर्ष 1999-2000 तक Parle-Bisleri Group का हिस्सा थी। लेकिन अब कंपनी का Bisleri या Parle Group से कोई संबंध नहीं बचा है।

पिछले 1 साल में 68% गिरा पार्ले इंडस्ट्रीज का शेयर

Parle Industries के शेयर का हाल


आज इस कंपनी के शेयर में भले ही जबरदस्त तेजी आई हो, लेकिन इसके लंबे समय के प्रदर्शन पर नजर डालें तो Parle Industries अब भी दबाव में है। पिछले 3 महीने में यह शेयर करीब 41 फीसदी तक टूटा है। वहीं, अगर बात करें पिछले 6 महीने की तो इसमें 46 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और एक साल में यह 68 फीसदी से ज्यादा गिरा है।

ये भी पढ़ें

Vodafone Idea का शेयर उछलकर 52 हफ्तों के हाई पर पहुंचा, ब्रोकरेज फर्म्स से जानिए आगे क्या मिल रहे संकेत
Published on:
20 May 2026 04:06 pm
Also Read
View All