कारोबार

Wife के साथ मिलकर Post Office की SCSS में खुलवाएं खाता, हर 3 महीने में मिलेगी इनकम

Post Office SCSS Calculator: डाकघर की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 8.2 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में एकमुश्त निवेश करना होता है और 5 साल बाद मूलधन वापस मिल जाता है।
2 min read
Jul 24, 2026
Post Office SCSS
Post Office SCSS में हर तीन महीने में ब्याज आय मिलती है। (PC: AI)

Post Office Senior Citizens Savings Scheme: रिटायरमेंट के बाद जब सैलरी आना बंद हो जाए तो रोजमर्रा के खर्चे कैसे पूरे हों? रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे लोगों को अक्सर यह चिंता खाए रहती है। कैसा हो कि आपको रिटायरमेंट के बाद भी रेगुलर इनकम मिलती रहे, जिससे आप अपने खर्चे पूरे कर सकें। डाकघर की एक योजना से यह संभव हो सकता है। यह है सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम। इस योजना में एकमुश्त निवेश करना होता है और हर तीन महीने में ब्याज आय खाते में आती रहती है। पति और पत्नी दोनों मिलकर इस योजना में जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। दोनों अपनी बचत इस योजना में इन्वेस्ट करें, तो अच्छी खासी इनकम जनरेट कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

SCSS में कितनी है ब्याज दर

यह एक सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है। इसकी ब्याज दर सरकार द्वारा हर तीन महीने में तय की जाती है। इस समय इस स्कीम में 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दर ऑफर हो रही है।

एकमुश्त करना होता है निवेश

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में एकमुश्त निवेश करना होता है। इसमें 1000 रुपये के गुणक में निवेश कर सकते हैं। इस योजना में अधिकतम 30 लाख रुपये ही निवेश किये जा सकते हैं। 60 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति इस योजना में अकाउंट खुलवा सकता है। इस योजना में निवेशक को हर 3 महीने में रेगुलर इनकम मिलती है।

SCSS में कितनी है मैच्योरिटी अवधि

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है। इस अवधि को 3-3 साल के ब्लॉक में आगे भी बढ़ाया जा सकता है। मैच्योरिटी के बाद मूलधन वापस मिल जाता है। इस स्कीम में किया गया निवेश इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स फ्री होता है। वहीं, इस स्कीम में मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है। इस स्कीम में जॉइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है।

हर 3 महीने में मिलेगी 53,300 रुपये ब्याज आय

विवरणआंकड़े
सालाना ब्याज दर8.2%
कुल निवेश₹26,00,000
तिमाही (हर 3 महीने) ब्याज आय₹53,300
अनुमानित मासिक आय₹17,766
योजना की अवधि5 वर्ष
5 साल में कुल ब्याज आय₹10,66,000
मैच्योरिटी पर मिलने वाली मूलधन राशि₹26,00,000
कुल प्राप्त राशि (मूलधन + ब्याज)₹36,66,000

पोस्ट ऑफिस की SCSS में रेगुलर इनकम पाने के लिए आपको मोटी रकम इन्वेस्ट करनी होती है। अगर पति-पत्नी दोनों की जॉब रही है या पत्नी ने सेविंग्स कर रखी है, तो दोनों लोग मिलकर इस स्कीम में पैसा लगा जा सकते हैं। अगर दोनों 13-13 लाख रुपये मिलाकर कुल 26 लाख रुपये इस स्कीम में इन्वेस्ट करें, तो 5 साल तक 53,300 रुपये प्रति तिमाही ब्याज आय कमा सकते हैं। यानी इस निवेश पर हर तीन महीने में 53,300 रुपये ब्याज आय मिलेगी। महीने के हिसाब से देखें तो यह 17,766 रुपये बैठते हैं। इस पैसे से आप अपने रोजमर्रा के खर्चे पूरे कर सकते हैं। इस तरह आप 5 साल में कुल 10,66,000 रुपये की ब्याज आय पा सकते हैं। साथ ही 5 साल की मैच्योरिटी पर आपको अपने 26 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे।

Updated on:
24 Jul 2026 03:50 pm
Published on:
24 Jul 2026 03:50 pm