कारोबार

हर महीने 10,000 की SIP से बन सकता है 92 लाख का फंड, लेकिन ये 5 गलतियां कर दीं तो बिगड़ सकता है पूरा प्लान

SIP investment plan: AMFI के अनुसार SIP निवेश 10 साल में 10 गुना बढ़ा है। हर महीने 10,000 रुपये की SIP 12 % सालाना रिटर्न पर 20 साल में करीब 92 लाख रुपये बना सकती है।

3 min read
May 31, 2026
SIP में निवेश के जरिए लॉन्ग टर्म में वेल्थ बनाई जा सकती है। (PC: Pexels)

SIP Calculator: भारत में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी की SIP अब लॉन्ग टर्म में ज्यादा वेल्थ बनाने का तरीका बनता जा रहा है। अगर आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर बड़ा सपना पूरा करना चाहते हैं, तो SIP आपके लिए एक भरोसेमंद रास्ता हो सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई बड़ी रकम एक साथ नहीं लगानी पड़ती। बस हर महीने एक तय राशि म्यूचुअल फंड में जमा करनी होती है, जिससे लॉन्ग टर्म में इस पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है।

ये भी पढ़ें

8th Pay Commission: आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ाई, फिटमेंट फैक्टर से समझिए कैसे तय हो सकता है वेतन

10 गुना तक बढ़ चुका है SIP में निवेश

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक दशक में भारतीयों का SIP के प्रति नजरिया पूरी तरह बदल गया है। अप्रैल 2016 में देशभर में SIP के जरिए हर महीने सिर्फ 3,122 करोड़ रुपये का निवेश होता था। मार्च 2026 तक यह आंकड़ा बढ़कर 32,087 करोड़ रुपये प्रति माह तक पहुंच गया। यह करीब 10 गुना की बढ़ोतरी है। इसका सीधा मतलब है कि आम भारतीय अब बैंक एफडी या सोने के अलावा SIP को भी अपनी बचत का हिस्सा बना रहे हैं।

10,000 रुपये की SIP से कितना बनेगा पैसा

बात करें SIP में निवेश के हिसाब-किताब कि तो SIP में आमतौर पर 12 फीसदी रिटर्न मिलता है। यह किसी भी बैंक FD या सोने से मिलने वाले रिटर्न से ज्यादा है। अगर आपके द्वारा हर महीने 10,000 रुपये की SIP शुरू की जाती है और सालाना 12 फीसदी के औसत रिटर्न का अनुमान लगाया जाए, तो यह पैसा समय के साथ इस तरह बढ़ता है।

अवधिकुल निवेशअनुमानित रिटर्नकुल रकम
10 साल₹12,00,000₹10,40,359₹22,40,359
15 साल₹18,00,000₹29,59,314₹47,59,314
20 साल₹24,00,000₹67,98,574₹91,98,574

इन आंकड़ों को देखें तो 20 साल में आपने सिर्फ 24 लाख रुपये लगाए लेकिन कंपाउंडिंग की बदौलत यह रकम लगभग 92 लाख रुपये बन जाती है। यही SIP की असली ताकत है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

SIP में इन गलतियों से बनाएं दूरी

SIP शुरू करना जितना जरूरी है उससे ज्यादा जरूरी है बिना किसी रुकावट के उसे लगातार जारी रखना। SIP में निवेश के बाद निवेशक कई गलतियां कर देते है जिनके बारे में पहले से पता होना चाहिए।

  • पहली और सबसे बड़ी गलती यह होती है कि लोग बिना किसी लक्ष्य के SIP शुरू कर देते हैं। बच्चे की पढ़ाई हो, घर खरीदना हो या रिटायरमेंट, हर लक्ष्य के लिए अलग SIP होनी चाहिए।
  • दूसरी बड़ी गलती यह है कि जब बाजार गिरता है तो लोग घबराकर SIP बंद कर देते हैं। जबकि बाजार गिरने पर आपको उसी पैसे में ज्यादा यूनिट मिलती हैं, जो बाद में फायदा देती हैं। इसलिए SIP कभी बीच में बंद नहीं करनी चाहिए।
  • इसके अलावा कई लोग सालों तक एक फिक्स रकम ही जमा करते रहते हैं जबकि होना यह चाहिए कि जैसे-जैसे आमदनी बढ़े निवेश की राशि भी बढ़ानी चाहिए। इसे स्टेप-अप SIP कहते हैं।
  • साथ ही यह भी देखें कि आपका फंड कितना एक्सपेंस रेश्यो ले रहा है यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) द्वारा लिया जाने वाला सालाना शुल्क कितना है, क्योंकि ज्यादा शुल्क आपके रिटर्न को धीरे-धीरे कम करता जाता है।
  • पोर्टफोलियो में विविधता जरूरी है। अगर सारा पैसा सिर्फ एक ही निवेश ऑप्शन जैसे कि स्मॉल-कैप फंड में लगा दिया तो जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए निवेश को शेयर, बॉन्ड, सोना और अन्य एसेट क्लास में बांटकर लगाना चाहिए, जिससे जोखिम कम हो और लंबे समय में बेहतर रिटर्न मिल सके।

ये भी पढ़ें

FD Interest Rate: एफडी पर मिल रहा 7.25% तक का ब्याज, निवेश करने से पहले टैक्स के भी जान लें नियम
Published on:
31 May 2026 12:58 pm
Also Read
View All