कारोबार

Share Market: 5 दिन की लगातार तेजी के बाद आज 600 पॉइंट टूटा सेंसेक्स, IT Stocks में भारी बिकवाली से गिरा बाजार

Stock Market on 19th June 2026: आईटी शेयरों में भारी बिकवाली, विदेशी निवेशकों की निकासी, मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2026, 4:32 PM IST
Stock Market Fall
Stock Market में आज गिरावट दर्ज की गई। (PC: AI)

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। लगातार पिछले 5 सत्रों से जारी तेजी आज थम गई। आज सुबह बीएसई सेंसेक्स में 900 अंकों के करीब गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद गिरावट थोड़ी कम हुई और यह 607 अंकों की गिरावट के साथ 76,802 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 भी सुबह 23,950 से नीचे फिसल गया था। यह 154.90 अंकों कि गिरावट के साथ 24,013 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी बैंक 278 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में दर्ज हुई।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 पैक वाले शेयरों में से 17 शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए। इनमें सबसे ज्यादा इन्फोसिस में 6.69 फीसदी की और टीसीएस में 3.53 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

IT स्टॉक्स का हुआ हाल बेहाल

शुक्रवार को आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली। इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक जैसे दिग्गज शेयरों में 6 से 8 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। आईटी शेयरों में इस गिरावट की वजह एसेंचर है। कंपनी ने अपने वित्त वर्ष 2026 के रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को घटा दिया है। भारतीय आईटी कंपनियों की आय का बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से आता है, इसलिए वहां की मांग को लेकर आशंकाओं ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

FII की बिकवाली हुई हावी

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार तीन सत्रों की खरीदारी के बाद गुरुवार को फिर बिकवाली का रुख अपनाया। डेटा के मुताबिक उन्होंने लगभग 1,025 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी बाजार को कुछ सहारा देती रही, लेकिन शुक्रवार को दबाव अधिक दिखाई दिया।

मुनाफावसूली का असर दिखा

लंबे समय की गिरावट के बाद शेयर बाजार में पिछले 5 सत्रों में तेजी देखने को मिली थी। इससे निवेशकों को लाभ कमाने का मौका मिला। लगातार जारी तेजी से सेंसेक्स करीब 5 फीसदी और निफ्टी 4 फिसदी चढ़ चुका था। ऐसे में निवेशकों ने आज मुनाफावसूली की, जिससे बाजार गिर गया।

कमजोर वैश्विक संकेत

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का माहौल रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग लगभग 2 प्रतिशत तक टूट गए, जबकि अन्य प्रमुख बाजार भी दबाव में दिखे। भारत वीआईएक्स में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने निवेशकों की बढ़ती चिंता को दर्शाया।

Updated on:
19 Jun 2026, 4:32 PM IST
Published on: