24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US-Iran War रुक गया फिर भी तेल सप्लाई में हैं ये चुनौतियां, जानिए देश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम?

Crude Oil Prices: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद ब्रेंट क्रूड में तेज गिरावट आई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक तेल सप्लाई बहाली में समय लगेगा। भारत में भी लोग लगातार पेट्रोर और डीजल के दामों पर नजर बनाए हुए हैं।
2 min read
Google source verification
Russia Refinery Strikes Add to Global Fuel Strain

Oil prices surge: ट 108 डॉलर के पार; डीजल कीमतों ने बनाया रिकॉर्ड (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Petrol Diesel Price On 19 June 2026: ग्लोबल ऑयल मार्केट पिछले कुछ महीनों से सप्लाई चेन में आई बाधा के कारण अस्थिर बना हुआ था। आपूर्ति संकट के चलते लंबे समय से कच्चे तेल की दाम ऊंचे बने हुए थे। अब अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने और व्यापक समझौते के लिए 60 दिनों की बातचीत शुरू करने से ऑयल मार्केट का रुख तेजी से बदल गया है। इस घटना के बाद ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है।

ब्रेंट क्रूड कीमतों में गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच हुए शुरुआती समझौते के बाद से तेल बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। मई में 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचने वाला ब्रेंट क्रूड अब 25 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। आज ब्रेट क्रूड की कीमत 79.46 डॉलर प्रति बैरल पर पर बनी हुई है। वहीं, WTI क्रूड की के दाम 75.60 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

तेल सप्लाई में बाकी है चुनौतियां

बाजार की धारणा यह है कि मध्य पूर्व से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लौट सकता है। हालांकि, कई विश्लेषकों का मानना है कि केवल समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होना से या होर्मुज को खोलने से तत्काल सप्लाई पहले जैसी हो जाए, ऐसा नहीं है। क्योंकि अभी भी कई चुनौतियां हैं जिनको नजरअंदाज किया जा रहा है। इनमें समुद्र में बिछी बारूदी सुरंग को हटाना बाकी है और खाड़ी क्षेत्र में बंद किए गए प्रोडक्शन को रातों-रात फिर से शुरू नहीं किया जा सकता जैसे कई कारण शामिल हैं।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत

भारत में आखिरी बार 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी उसके बाद अभी तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

शहरपेट्रोल कीमत (रु./लीटर)डीजल कीमत (रु./लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.18₹97.83
चेन्नई₹107.77₹99.55
गुरुग्राम₹103.17₹95.83
नोएडा₹102.12₹95.56
बेंगलुरु₹110.93₹98.80
भुवनेश्वर₹108.81₹100.52
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.73₹103.82
जयपुर₹112.66₹97.78
लखनऊ₹101.89₹95.36
पटना₹113.46₹99.47
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर असर

भारत में लोग लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट हो रही है। ग्लोबल मार्केट में जब क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे थे ऐसे में भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में 7.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में यह देखना बाकी है कि कब पेट्रोल-डीजल के दाम कम होते हैं।