कारोबार

Multibagger Stock: 5 साल में 1268% रिटर्न, आज 7% की तेजी, घाटे से मुनाफे में लौटते ही एजुकेशन सेक्टर की इस कंपनी के शेयर में आया उछाल

Multibagger Stock: सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी बीच Shanti Educational Initiatives के शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। कंपनी के शेयर ने पिछले पांच साल में 1268% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
2 min read
Jun 22, 2026
Share Market Update
Sanginita Chemicals के शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। (PC: AI)

Shanti Educational Initiatives का शेयर एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी का शेयर आज सोमवार को बीएसई पर 7.39 फीसदी या 15.05 रुपये बढ़कर 218.65 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर का शुक्रवार को बंद भाव 203.6 रुपये था। इसके बाद सोमवार को शेयर 207.5 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान देखते ही देखते शेयर ने 7 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ इंट्राडे हाई लेवल 220 रुपये को छू लिया। कंपनी के मजबूत चौथी तिमाही के नतीजों के कारण निवेशकों ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में जमकर खरीदारी की।

5 साल में दिया 1268% रिटर्न

शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के शेयर की कीमत में एक हफ्ते में 5 फीसदी और दो हफ्तों में 22.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस शेयर ने साल की शुरुआत से अब तक 13 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं बात करें, पिछले एक साल की तो इसने 166.19 फीसदी और पांच सालों में 1268 फीसदी का रिटर्न दिया है।

शेयर में तेजी क्यों आई?

शेयर की इस तेजी के पीछे की मुख्य वजह कंपनी का घाटे से मुनाफे में लौटना है। एक्सचेंज फाइल में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही तक 98.37 लाख रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल इसी तिमाही में दर्ज 47.45 लाख रुपये के नेट लॉस से बड़ी रिकवरी है। पिछले साल कंपनी का रेवेन्यू इसी अवधि में 1884.24 लाख रुपये था, तो अब बढ़कर 2317.27 लाख रुपये हो गया।

क्या करती है कंपनी?

शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड अहमदाबाद स्थित एक एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर और मैनेजमेंट कंपनी है। यह स्कूलों और प्री-स्कूलों को शैक्षणिक सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी K-12 और प्री-स्कूल सेगमेंट के लिए पाठ्यक्रम (करिकुलम), शिक्षक प्रशिक्षण, स्कूल प्रबंधन और टेक्नोलॉजी-बेस शिक्षा समाधान उपलब्ध कराती है। यह कंपनी देशभर में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर काम करती है।

शेयर बाजार में आई तेजी

सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 291 अंकों की बढ़त के साथ 77,094 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 में 89 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24,102 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 211 अंकों यानी कि 0.34 फीसदी की तेजी आई। निफ्टी स्मॉलकैप में भी 112 अंकों यानी कि 0.60 फीसदी की तेजी आई। शेयर बाजार की इस तेजी के बीच निवेशकों ने शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के शेयर में जमकर खरीदारी की।

Updated on:
22 Jun 2026 04:51 pm
Published on:
22 Jun 2026 04:51 pm