कारोबार

Gold Rate Today: सोने के दाम में भारी उछाल, 90 हजार के पार पहुंचा सोना, चेक करें आज का गोल्ड रेट

Gold Rate Hike: आज गोल्ड रेट में कल की तुलना में 450 रुपये की बढ़त नजर आ रही है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,000 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2025, 10:54 AM IST
Gold Rate Today

Gold-Silver Rate Today: शेयर मार्केट में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण सोने चांदी के दामों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज शुक्रवार 28 मार्च को सोने के रेट में भारी उछाल (Gold Rate Hike) देखने को मिला। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,000 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। आज गोल्ड रेट में कल की तुलना में 450 रुपये की बढ़त नजर आ रही है। वहीं चांदी की बात करें तो 1,01,900 रुपये के स्तर पर है।

चांदी में सामान्य गिरावट

जहां एक ओर सोने के दाम बढ़ोतरी देखने को मिली है वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में कल की तुलना में आज गिरावट है। चांदी का रेट 1,01,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

दिल्ली-मुंबई गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,510 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 81,960 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर22 कैरेट गोल्ड रेट24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली82,51090,000
मुंबई82,36089,850
चेन्नई81,36089,850
कोलकाता81,36089,850

तेजी का कारण

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में उछाल के पीछे कई अहम वजहें हैं। मुख्य रूप से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। साथ ही, अमेरिका में नए शुल्कों की संभावना और आर्थिक मंदी के संकेत भी सोने की कीमतों को बढ़ा रहे हैं। डॉलर के मूल्य में अस्थिरता, केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद में वृद्धि और मुद्रास्फीति की आशंकाओं ने भी इसकी मांग को बल दिया है। इन सभी कारकों के चलते सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर के नजदीक पहुंच गया है, जिससे इसकी कीमतों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है।

सोना खरीदने से पहले अपनाएं ये टिप्स

सोना खरीदने जा रहे हैं तो आसान टिप्स से आप सही कीमत पर सोने की जमकर खरीदारी कर पाएंगे और ज्‍वैलर्स आपके साथ ठगी नहीं कर सकेंगे

Updated on:
28 Mar 2025, 10:54 AM IST
Published on: