कार

Volvo की इस कार पर मिल रहा है पूरे 8 लाख का डिस्काउंट, जानें क्या है पूरा ऑफर

वोल्वो S90 सेडान पर भी 5 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है जो कि मूमेंटम और इन्क्रिप्शन ट्रिम्स में उपलब्ध है।

2 min read
Volvoकी इस कार पर मिल रहा है पूरे 8 लाख का डिस्काउंट, जानें क्या है पूरा ऑफर

नई दिल्ली: प्रीमियम कार खरीदना तो सभी चाहते हैं लेकिन ये कारें अपनी महंगी कीमत की वजह से सभी के बजट में फिट नहीं होत पाती है। ऐसी ही एक कार कंपनी है वोल्व, इस कंपनी की कारें काफी महंगी होती है। तो अगर इस त्यौहारी सीजन आप भी Volvo की कारें खरीदना चाहते हैं तो आप के लिए एक अच्छी खबर हैं। दरअसल volvo की कार पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 8 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है।

वोल्वो भी अपनी S90 सेडान और XC90 SUV पर 8 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसमें मूमेंटम, इन्क्रिप्शन, आर-डिजाइन और प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट (एक्सिलेंस) मौजूद हैं। वोल्वो XC90 की कीमत 80.90 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 1.31 करोड़ रुपये एक्सिलेंस ट्रिम तक जाती है।

ये भी पढ़ें

Ducati का दीवाली धमाका, बाइक खरीदने पर मिल रहा है विदेश जाने का मौका

इसी तरह, वोल्वो S90 सेडान पर भी 5 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है जो कि मूमेंटम और इन्क्रिप्शन ट्रिम्स में उपलब्ध है। S90 मूमेंटम की कीमत 51.90 लाख रुपये और S90 इन्क्रिप्शन ट्रिम की कीमत 58.90 लाख रुपये तक जाती है।

वोल्वो XC40 और वोल्वो XC60 पर कंपनी कोई ऑफर नहीं दे रही है। वोल्वो इस वक्त अपनी S60 और V40 क्रॉस कंट्री पर कुछ ऑफर्स और कैश डिस्काउंट दे रही है। भारत में वोल्वो का आखिरी बड़ा लॉन्च XC40 SUV था। वोल्वो धीरे-धीरे भारत में अपनी वैश्विक कारों को शुरू करना शुरू कर रही है, जो तीन साल पहले वोल्वो XC90 से शुरू किया गया था। भारत में वोल्वो का अगला बड़ा लॉन्च नई-जनरेशन की S60 सेडान होगी, जिसे 2019 की दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च किया जाना है। नई जनरेशन S60 का मुकाबला भारतीय बाजार में ऑडी A4, BMW 3-सीरीज और मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास से है।

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ये ऑफर्स अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर अलग हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें

मात्र 3100 रुपए में घर ले जाइए एक्टिवा का दमदार स्कूटर, चल रहा है जबरदस्त आॅफर
Published on:
31 Oct 2018 10:58 am
Also Read
View All