7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मात्र 3100 रुपए में घर ले जाइए एक्टिवा का दमदार स्कूटर, चल रहा है जबरदस्त आॅफर

होंडा आपको एक्टिवा 5जी मात्र 3131 रुपए में घर लेकर जाने की सहुलियल दे रहा है। खास बात ये है कि कंपनी आपको 95 फीसदी फाइनेंस करने का मौका भी दे रही हैं।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Oct 18, 2018

Activa

मात्र 3100 रुपए में घर ले जाइए एक्टिवा का दमदार स्कूटर, चल रहा है जबरदस्त आॅफर

नर्इ दिल्ली। दशहरा आैर दीपावली के फेस्टिव सीजन में सभी कंपनियों ने बेहतरीन आैर आपके बजट के हिसाब से आॅफर निकाले हुए हैं। फिर चाहे वो इलेक्ट्रोनिक आैर गजेट्स सेक्टर में हो या फिर कोर्इ दूसरा सेक्टर। वहीं आॅफर देने के मामले में आॅटो सेक्टर भी किसी से पीछे नहीं दिखार्इ दे रहा है। होंडा ने अपनी एक्टिवा स्कूटी के लिए एक एेसा आॅफर निकाला है जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। होंडा आपको एक्टिवा 5जी मात्र 3131 रुपए में घर लेकर जाने की सहुलियल दे रहा है। खास बात ये है कि कंपनी आपको 95 फीसदी फाइनेंस करने का मौका भी दे रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि एक्टिवा पर आैर किस तरह के आॅफर मिल रहे हैं…

3131 रुपए मिल रहा है होंडा एक्टिवा 5 जी
अगर बात दिल्ली की करें तो होंडा एक्टिवा 5 जी की एक्स शोरूम कीमत 53,865 रुपए है। जबकि ऑन रोड कीमत 62,627 रुपए के आसपास है। कंपनी अपने ऑफर में इसी कीमत पर 95 फीसदी तक फाइनेंस कर रही हैं। आपको सिर्फ इसका 5 फीसदी यानी 3131 रुपए ही डाउन पेमेंट के तौर पर देना होगा। वहीं दूसरी आेर कंपनी ग्राहकों को 7,500 रुपए तक की बचत करने का मौका भी दे रही है। कंपनी जीरो प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज की बात कर रही है। अगर आप इस अाॅफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपने नजदीकी होंडा डीलर के पास जाकर उठा सकते हैं, लेकिन डीलर से इस आॅफर के टर्म आैर कंडीशंस के बारे में बात कर लें।

2 करोड़ हो चुकी है एक्टिवा की बिक्री
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की आेर से बयान में कहा गया है कि 17 अक्टूबर 2018 तक 2 करोड़ एक्टिवा की बिक्री के आकंड़े को छू लिया है। हमें पहले एक करोड़ तक पहुंचने में 15 वर्ष का समय लगा लेकिन, दूसरा एक करोड़ का आकंड़ा कंपनी महज तीन साल में पूरा किया है। आपको बता दें कि होंडा देश की दूसरी सबसे बड़ी आॅटो कंपनी है। जिसकी एक्टिवा स्कूटी देशभर में काफी पाॅपुलर हो चुकी है।